Page Loader
दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए व्हाट्सऐप स्टीकर कैसे बनाएं? यहां जानिए तरीका
दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए व्हाट्सऐप स्टीकर बनाना आसान है

दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए व्हाट्सऐप स्टीकर कैसे बनाएं? यहां जानिए तरीका

Oct 28, 2024
02:09 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप स्टिकर से दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं देना आसान हो गया है। त्योहारों या रोजमर्रा के सामान्य मैसेज के लिए भी हर तरह के स्टिकर उपलब्ध हैं। दिवाली आने पर लोग अपने करीबियों को भेजने के लिए खास स्टिकर तलाश रहे हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर यूजर्स को सभी मौकों के लिए स्टिकर पैक और गिफी के स्टिकर मिलते हैं, जिन्हें आप सीधे ऐप से भेज सकते हैं।

तरीका

व्हाट्सऐप पर दिवाली स्टिकर कैसे भेजें?

व्हाट्सऐप पर दिवाली स्टिकर भेजने के लिए, सबसे पहले व्हाट्सऐप खोलें और जिस व्यक्ति को स्टिकर भेजना है, उसकी चैट खोलें। इसके बाद चैट के भीतर अटैचमेंट आइकन पर क्लिक करके स्टिकर बटन पर टैप करें और 'दिवाली' लिखकर स्टिकर खोजें। अब आपको दिवाली से जुड़े कई स्टिकर दिखाई देंगे। इनमें से अपनी पसंद का स्टिकर चुनें और उसे भेज दें। यह तरीका आसान है और आप त्योहार की शुभकामनाएं अनोखे अंदाज में भेज सकते हैं।

तरीका

दिवाली स्टिकर कैसे बनाएं?

व्हाट्सऐप के लिए दिवाली स्टिकर बनाने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐपल के ऐप स्टोर से कोई स्टिकर मेकर ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप खोलें और 'क्रिएट न्यू पैक' विकल्प चुनें और पैक का नाम लिखें और अपनी पसंद की फोटो के साथ 'ऐड स्टिकर' पर क्लिक करें। अब स्टिकर तैयार होने पर इसे व्हाट्सऐप में जोड़ें और अपने दोस्तों या परिवार को भेजें। इस तरह आप अपने करीबियों को दिवाली शुभकामनाएं भेज सकते हैं।