Page Loader
व्हाट्सऐप पर कैसे बना सकते हैं पोल? जानिए आसान तरीका 
व्हाट्सऐप पर पोल बनाकर किसी सवाल पर जवाब पा सकते हैं (तस्वीर: अनस्प्लैश)

व्हाट्सऐप पर कैसे बना सकते हैं पोल? जानिए आसान तरीका 

Mar 05, 2025
10:11 pm

क्या है खबर?

मेटा के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप मैसेज और फोटो-वीडियो भेजने के साथ पोल बनाने की सुविधा भी देता है। इस फीचर के माध्यम से आप किसी सवाल या मुद्दे पर लोगों राय या प्रतिक्रिया जान सकते हैं। इसका उपयोग ग्रुप या व्यक्तिगत चैट में किया जा सकता है। इसमें आपको पोल क्रिएट करने के साथ-साथ चैट में पोल खोजने और परिणाम जानने की सुविधा भी मिलती है। आइये जानते हैं एंड्रॉयड डिवाइस में व्हाट्सऐप पर पोल कैसे बनाएं।

शुरुआत 

ऐसे बनाएं पोल 

पोल बनाने के लिए स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप खोलें और यह सुनिश्चित कर लें कि ऐप का अपडेट वर्जन हो। सबसे पहले उस ग्रुप या पर्सनल चैट को खोलें, जिसमें पोल क्रिएट करना चाहते हैं। इसके बाद अटैचमेंट आइकन (पेपरक्लिप लोगो) पर टैप करने के बाद 'क्वेश्चन' विकल्प पर क्लिक कर अपना सवाल टाइप करें। फिर 'ऑप्शंस' में जाकर अधिकतम 12 उत्तर विकल्प जोड़ें। विकल्पों को पकड़कर और ऊपर या नीचे स्लाइड करके पुनर्व्यवस्थित कर सकते हैं।

वोट 

पोल पर कैसे करें वोट?

अगर, आप केवल एक ही व्यक्ति प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं तो 'अलाउ मल्टीपल आंसर' विकल्प को ऑफ कर दें। इसके बाद आपको पोल पोस्ट करने के लिए 'सेंड' बटन पर टैप करना है। किसी पोल का जवाब देने के लिए उन ऑप्शन को चुनें, जिन्हें आप वोट देना चाहते हैं। आप अपना वोट निकालने के लिए एक बार और क्लिक भी कर सकते हैं। आप अपना वोट बदलने के लिए उपलब्ध अन्य पोल विकल्प पर टैप कर सकते हैं।