इंस्टाग्राम पर ऐसे क्रिएट करें मैसेंजर रूम, एक साथ 50 लोगों को करें वीडियो कॉल
क्या है खबर?
फेसबुक ने फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम के लिए मैसेंजर रूम का फीचर दिया है। इसका उपयोग कर यूजर्स आसानी से वीडियो कॉलिंग की सुविधा उठा सकते हैं।
अगर आप ज्यादा लोगों के साथ वीडियो कॉल करना चाहते हैं तो इंस्टाग्राम ऐप में जाकर मैसेंजर रूम क्रिएट कर ऐसा कर सकते हैं।
इसकी मदद से अधिकतम 50 लोगों के साथ वीडियो कॉल की जा सकती है।
इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
इंस्टाग्राम
होना चाहिए लेटेस्ट वर्जन
इसके लिए आपके स्मार्टफोन और आईफोन में इंस्टाग्राम ऐप का नया वर्जन होना चाहिए और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
उसके बाद इंस्टाग्राम में राइट साइड में सबसे ऊपर दिए गए डायरेक्ट मैसेज सेक्शन में जाना होगा।
फिर सबसे ऊपर वीडियो कॉल के लिए बने आइकन पर टैप करना होगा। अब क्रिएट ए रूम पर जाना होगा।
अब आपके सामने क्रिएट ए रूम एज एबीसीडी (यूजर का नाम) ऑप्शन दिखाई देगा। उसको सिलेक्ट करें।
स्टेप्स
कॉन्टैक्ट को ऐड करें
ऐसा करने पर आपके सामने आपके अकाउंट में ऐड सारे कॉन्टैक्ट खुलकर आ जाएंगे। फिर आप जिनको भी मैसेंजर रूम में ऐड करना चाहते हैं, उन्हें सिलेक्ट करें।
अब उन सभी लोगों के पास नोटिफिकेशन पहुंच जाएगा। इसके बाद आपको उनके ज्वॉइन करने तक इंतजार करना होगा।
यूजर्स को वीडियो कॉल ज्वॉइन करने के लिए केवल ज्वॉइन पर टैप करना होगा। इसके बाद वे मैसेंजर रूम में ऐड हो जाएंगे।
फेसबुक
फेसबुक में ऐसे बनाएं रूम
इसी प्रकार आप फेसबुक में भी मैसेंजर रूम बना कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको फेसबुक पर एक ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर टैप करें।
इसके बाद आप जिन लोगों के साथ वीडियो कॉल करना चाहते हैं। उनको सिलेक्ट करें। ऐसा करने पर उनके पास इसके लिए नोटिफिकेशन चला जाएगा।
अगर जिनके पास फेसबुक अकाउंट नहीं हैं, उन्हें आप इस कॉल में ऐड करने के लिए सामने स्क्रीन पर आ रहा लिंक भेज सकते हैं।
जानकारी
न्यूजफीड, ग्रुप्स और इवेंट्स में भी शेयर कर सकते हैं रूम
आप फेसबुक के न्यूजफीड, ग्रुप्स और इवेंट्स में भी इस रूम को शेयर कर सकते हैं। यूजर्स अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर दोनों से इसे ज्वाइन कर सकते हैं। फेसबुक के अनुसार इसके लिए अलग से कुछ भी डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।