LOADING...
गूगल पे में कैसे देखें अपना सिबिल स्कोर? अपनाएं यह आसान तरीका 
गूगल पे पर आप आसानी से सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं

गूगल पे में कैसे देखें अपना सिबिल स्कोर? अपनाएं यह आसान तरीका 

Jul 28, 2025
06:27 pm

क्या है खबर?

आप लोन या क्रेडिट कार्ड लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए अच्छे सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर की जरूरत होती है। इससे आपको स्वीकृति मिलना आसान हो जाता है। यह जानने के लिए कि आपका स्कोर कैसा है, उसके लिए इसे चेक करने की जरूरत है। अब इस स्कोर को जानना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। आप गूगल पे के माध्यम से इसे आसानी से देख सकते हैं। आइये जानते हैं इसका तरीका क्या है।

सुविधा 

फ्री में मिलती है यह सुविधा 

गूगल पे सिर्फ भुगतान करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह क्रेडिट से जुड़ी जरूरी जानकारी देने का भी माध्यम है। कम लोग जानते हैं कि इस पेमेंट ऐप में एक खास सुविधा मौजूद है, जिससे फ्री में कुछ ही मिनटों में अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और आसान है। इसके लिए आपके फोन में गूगल पे ऐप होना जरूरी है। अगर, नहीं है तो गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें।

तरीका 

इस तरह चेक कर पाएंगे स्कोर

सबसे पहले स्मार्टफोन में गूगल पे खोलें और नीचे स्क्रॉल कर 'चेक योर सिबिल स्कोर' का विकल्प देखें और इसमें 'चेक योर सिबिल स्कोर फोर फ्री' वाले विकल्प पर टैप करें। अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पहली बार उपयोग करने पर आपको अपना मोबाइल नंबर और PAN कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर आया OTP भरकर वेरिफिकेशन पूरा करने पर आपका सिबिल स्कोर स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।