LOADING...
व्हाट्सऐप पर अपना फोन नंबर कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका
इससे पुरानी प्रोफाइल और चैट सुरक्षित रहती है

व्हाट्सऐप पर अपना फोन नंबर कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका

Feb 12, 2026
09:40 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप यूजर्स को अपने अकाउंट से जुड़ा फोन नंबर बदलने की सुविधा देता है। आमतौर पर लोग नंबर कम ही बदलते हैं, लेकिन कई बार यह जरूरी हो जाता है, जैसे नया सिम लेने पर या दूसरे देश जाने पर। इस फीचर की मदद से यूजर बिना नया अकाउंट बनाए अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं। इससे उनकी पुरानी प्रोफाइल और चैट सुरक्षित रहती है और अकाउंट की जानकारी आसानी से नए नंबर पर चली जाती है।

#1

नंबर बदलने पर क्या-क्या ट्रांसफर होता है?

जब कोई यूज़र नंबर बदलता है, तो प्रोफाइल फोटो, नाम, अबाउट, सेटिंग्स, व्यक्तिगत चैट और ग्रुप चैट की जानकारी नए नंबर पर ट्रांसफर हो जाती है। पुराना नंबर अकाउंट से हट जाता है। यूजर चाहें तो अपने कॉन्टैक्ट्स को नंबर बदलने की सूचना दे सकते हैं। हालांकि, जिन ग्रुप्स में वे जुड़े हैं, वहां अपने आप सूचना चली जाती है। अगर वही फोन इस्तेमाल हो रहा है, तो चैट हिस्ट्री भी बनी रहती है।

#2

नंबर बदलने से पहले क्या ध्यान रखें

नंबर बदलने से पहले यह जरूरी है कि आपके नए नंबर पर कॉल या SMS आ सके। यह भी जांच लें कि पुराना नंबर अभी व्हाट्सऐप पर रजिस्टर्ड है। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर अपनी प्रोफाइल देख सकते हैं और हमेशा इंटरनेशनल फॉर्मेट में नंबर डालें। यह भी सुनिश्चित करें कि आप समर्थित और सक्रिय मोबाइल नंबर का ही उपयोग कर रहे हों, ताकि प्रक्रिया में कोई दिक्कत न आए।

Advertisement

#3

व्हाट्सऐप पर नंबर बदलने का आसान तरीका

उसी फोन पर नंबर बदलने के लिए पहले नया सिम कार्ड लगाएं। इसके बाद व्हाट्सऐप खोलकर सेटिंग्स में जाएं और अकाउंट विकल्प चुनें। वहां "चेंज नंबर" पर टैप करें। पहले बॉक्स में पुराना नंबर और दूसरे में नया नंबर पूरे अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में भरें और इसके बाद आगे बढ़ें। आप चाहें तो सभी कॉन्टैक्ट्स या चुनिंदा लोगों को सूचना दे सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही नया नंबर सक्रिय हो जाएगा।

Advertisement