NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / कंप्यूटर और लैपटॉप पर कैसे लें स्क्रीनशॉट? जानें इसके कई तरीके
    अगली खबर
    कंप्यूटर और लैपटॉप पर कैसे लें स्क्रीनशॉट? जानें इसके कई तरीके

    कंप्यूटर और लैपटॉप पर कैसे लें स्क्रीनशॉट? जानें इसके कई तरीके

    लेखन मोना दीक्षित
    Aug 18, 2020
    07:01 pm

    क्या है खबर?

    कंप्यूटर और लैपटॉप ने लोगों के काम को काफी आसान बना दिया है। स्कूल के छात्रों से लेकर ऑफिस में काम करने वालों तक के लिए यह एक बहुत जरूरी चीज है।

    कई बार लोगों को कंप्यूटर और लैपटॉप की स्क्रीन पर आने वाली चीज की फोटो लेनी होती है और वो इसके लिए स्मार्टफोन या कैमरा का उपयोग करते हैं क्योंकि उन्हें उन पर स्क्रीनशॉट लेना नहीं आता है।

    हालांकि, इसके कई आसान तरीके हैं।

    फाइल

    स्क्रीनशॉट को फाइल में सेव करने का तरीका

    अगर आपको लैपटॉप या कंप्यूटर के पूरे स्क्रीन के स्क्रीनशॉट को फाइल में सेव कर रखना है तो उसके लिए लैपटॉप या कंप्यूटर के कीबोर्ड पर प्रिंट स्क्रीन के लिए दी गई बटन पर टैप करें।

    अब पेंट में जाकर उसे पेस्ट कर लें। इसके बाद आप अगर एडिटिंग करना चाहते हैं तो कर लें।

    फिर राइट साइड में सबसे ऊपर बनीं चार लाइन्स पर टैप करें। इसके बाद कंप्यूटर में कहीं भी अपने अनुसार उसे सेव कर लें।

    आधा हिस्सा

    स्क्रीन के एक हिस्से का स्क्रीनशॉट ऐसे लें

    अगर आपको स्क्रीन के एक हिस्से का स्क्रीनशॉट लेना है तो इसके लिए आपको विंडोज स्निपिंग टूल का इस्तेमाल करना होगा।

    इससे आप केवल उसी हिस्से का स्क्रीनशॉट ले पाएंगे, जितने की जरूरत है। इसके लिए आपको ऑल प्रोग्राम में जाकर एक्सेसरीज में जाना होगा।

    उसके बाद स्निपिंग टूल पर टैप करना होगा। फिर आपको जिस हिस्से का स्क्रीनशॉट लेना है उसे सिलेक्ट करना होगा।

    अब आपके सामने एक बॉक्स बनकर आ जाएगा, उसमें सिर्फ उसी हिस्से की फोटो आएगी।

    जानकारी

    फाइल पर टैप करें

    अब इसे सेव करने के लिए राइट साइड में सबसे ऊपर फाइल के लिए दिए जा रहे ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद सेव एज पर टैप कर उसे जहां सेव करना चाहते हैं वह सिलेक्ट कर लें। अब वह कंप्यूटर में सेव हो जाएगा।

    मैकबुक

    मैकबुक में ऐसे लें स्क्रीनशॉट

    विंडो कंप्यूटर या लैपटॉप के अलावा मैकबुक में स्क्रीनशॉट लेने के लिए आपको लूप्ड स्क्वायर का निशान बनी हुई कमांड की बटन का इस्तेमाल करना होगा।

    आपको कमांड की बटन के साथ शिफ्ट और तीन नंबर की बटन दबानी होगी। अब स्क्रीनशॉट डेस्कटॉप पर सेव हो जाएगा।

    वहीं अगर आप उस क्लिपबोर्ड पर सेव करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कमांड की बटन+कंट्रोल+शिफ्ट+3 का इस्तेमाल करना होगा। अब आप उसे एडिट कर डेस्कटॉप पर सेव कर सकते हैं।

    मैकबुक

    स्क्रीन के थोड़े हिस्से का स्क्रीनशॉट लेने के लिए करें यह

    अगर विडों की तरह मैकबुक पर भी आप पूरी डिस्प्ले का स्क्रीनशॉट न लेकर किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग तरीका अपनाना होगा।

    आपको कमांड वाली बटन के साथ शिफ्ट और चार नंबर की बटन दबानी होगी।

    ऐसा करने पर आपके सामने एक प्वाइंटर आ जाएगा। उससे वह हिस्सा सिलेक्ट करें, जिसका आपको स्क्रीनशॉट लेना है। अब टैप करते ही वह डेस्कटॉप पर सेव हो जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लैपटॉप

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    लैपटॉप

    सैमसंग लेकर आया 1.5 लाख रुपये वाला फोल्डेबल फोन, इतने में कर सकते हैं ये काम सैमसंग
    अगर आपके लैपटॉप में है इंटरनेट एक्सप्लोरर तो तुरंत करें अनइंस्टॉल, हो सकता है यह खतरा माइक्रोसॉफ्ट
    एकदम नया जैसा पुराना सामान खरीदना चाहते हैं तो इन वेबसाइटों का करें इस्तेमाल फ्लिपकार्ट
    लेनोवो ने पेश किया दुनिया का पहला फोल्डेबल-स्क्रीन लैपटॉप, अगले साल होगा लॉन्च फोल्डेबल मोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025