LOADING...
कुछ खास एंड्रॉयड ऐप्स के लिए इंटरनेट कैसे ब्लॉक करें? यहां जानिए आसान तरीका
खास एंड्रॉयड ऐप्स के लिए इंटरनेट ब्लॉक कर सकते हैं

कुछ खास एंड्रॉयड ऐप्स के लिए इंटरनेट कैसे ब्लॉक करें? यहां जानिए आसान तरीका

Feb 10, 2026
09:20 am

क्या है खबर?

आजकल हर एंड्रॉयड फोन में कई ऐसे ऐप होते हैं, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती, फिर भी वे लगातार ऑनलाइन रहते हैं। ये ऐप्स बैकग्राउंड में डाटा खर्च करते हैं, बार-बार विज्ञापन दिखाते हैं और बैटरी भी जल्दी खत्म करते हैं। कई बार यूजर को पता भी नहीं चलता कि कौन-सा ऐप इंटरनेट इस्तेमाल कर रहा है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीकों से आप ऐसे ऐप्स का इंटरनेट एक्सेस रोक सकते हैं।

#1

एंड्रॉयड में सीधी सेटिंग क्यों नहीं मिलती

हैरानी की बात है कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन में अभी तक कोई सीधी सेटिंग नहीं है, जिससे किसी एक ऐप का इंटरनेट पूरी तरह बंद हो। आप सिर्फ बैकग्राउंड डाटा बंद कर सकते हैं, लेकिन ऐप खोलते ही वह फिर ऑनलाइन हो जाता है। इसी वजह से यूजर्स को थर्ड-पार्टी ऐप का सहारा लेना पड़ता है। ऐसा ही एक आसान और भरोसेमंद ऐप है नेटगार्ड, जो बिना रूट के काम करता है और ज्यादातर एंड्रॉयड फोन में आसानी से चलता है।

#2

नेटगार्ड ऐप से इंटरनेट कैसे रोकें?

नेटगार्ड ऐप को गूगल प्ले स्टोर या F-ड्रॉयड से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इंस्टॉल करने के बाद ऐप को लोकल VPN की अनुमति देनी होती है। इसके बाद आपके सामने सभी ऐप्स की लिस्ट आ जाती है। हर ऐप के सामने वाई-फाई और मोबाइल डाटा के आइकन दिखते हैं। जिस ऐप का इंटरनेट बंद करना हो, उसके आइकन पर टैप करें। यहां हरा मतलब चालू और लाल मतलब इंटरनेट बंद होता है।

Advertisement

#3

जरूरी ऐप चालू रखें

नेटगार्ड में एक लॉकडाउन मोड भी होता है, जिससे आप अपने सभी ऐप्स का इंटरनेट एक साथ बंद कर सकते हैं। इसके बाद केवल व्हाट्सऐप, जीमेल जैसे जरूरी ऐप्स को मैन्युअली चालू रखा जा सकता है। इससे न सिर्फ डाटा और बैटरी की बचत होती है, बल्कि आपकी प्राइवेसी भी ज्यादा सुरक्षित रहती है। यह तरीका खासकर बच्चों के फोन और पुराने डिवाइस के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है।

Advertisement