
डिवाइस में सॉफ्टवेयर को ऑटोमैटिक कैसे करें अपडेट? जानिए आसान तरीके
क्या है खबर?
अगर, आपका स्मार्टफोन या लैपटॉप धीमा चल रहा है या कुछ ऐप्स ने काम करना बंद कर दिया है तो यह साॅफ्टवेयर के अपडेट नहीं होने के कारण हो सकता है।
बेहतर प्रदर्शन, नए फीचर्स और सुरक्षा के लिहाज से साॅफ्टवेयर समय-समय पर अपडेट करना जरूरी है। कई बार आप इनका अपडेटेड वर्जन डाउनलोड करना भूल जाते हैं।
आज हम आपको ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिसके बाद आपके बिना कुछ किए सॉफ्टवेयर समय-समय पर अपडेट होते रहेंगे।
#1
यह है सबसे आसान तरीका
मैनुअल रूप से अपडेट नहीं करने वालों के लिए डिवाइस में अधिकांश सॉफ्टवेयर प्रोग्राम अपने सेटिंग मेनू में ऑटोमैटिक अपडेट इनेबल करने का विकल्प प्रदान करते हैं।
अपडेट या सामान्य सेटिंग सेक्शन पर जाकर आप इस सुविधा को चालू कर सकते हैं। इस तरह, प्रोग्राम नियमित अंतराल पर सॉफ्टवेयर अपडेट की जांच करेगा और यूजर्स को संकेत दिए बिना उन्हें इंस्टॉल करेगा।
यह बिना कुछ किए अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट रखने का एक सरल तरीका है।
#2
शेड्यूल कर सकते हैं अपडेट
साॅफ्टवेयर ऑटो अपडेट के लिए कई अपडेट मैनेजमेंट टूल उपलब्ध हैं, जो कई ऐप्स को अपडेट रखने की प्रक्रिया को ऑटोमैटिक करते हैं।
ये टूल आपके सिस्टम को इंस्टॉल किए गए सॉफ्टवेयर के लिए स्कैन करते हैं और एक स्थान से अपडेट प्रबंधित करते हैं।
वे आपको उपलब्ध अपडेट के बारे में सूचित करते हैं और ज्यादातर मामलों में सुविधाजनक समय पर इंस्टॉलेशन शेड्यूल करने की अनुमति भी देते हैं, जिससे आप खाली समय में यह काम कर सकते हैं।