Page Loader
अपने इंस्टाग्राम प्रोफइल में आप जोड़ सकते हैं म्यूजिक, जानिए कैसे
अपने इंस्टाग्राम प्रोफइल में आप जोड़ सकते हैं म्यूजिक (तस्वीर: अनस्प्लैश)

अपने इंस्टाग्राम प्रोफइल में आप जोड़ सकते हैं म्यूजिक, जानिए कैसे

Nov 18, 2024
09:47 pm

क्या है खबर?

इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप अब अपने प्रोफाइल में सीधे म्यूजिक जोड़ सकते हैं। यह फीचर पुराने माइस्पेस युग की याद दिलाता है और यूजर्स को म्यूजिक के माध्यम से अपनी पहचान और व्यक्तित्व को दिखाने का एक और तरीका प्रदान करता है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में इसका ऐलान करते हुए कहा कि अब यूजर्स इंस्टाग्राम पर म्यूजिक के जरिए अपनी भावनाओं और विचारों को बेहतर ढंग से व्यक्त कर सकेंगे।

खासियत

30 सेकंड चलता है म्यूजिक

म्यूजिक फीचर प्रोफाइल को और भी आकर्षक बनाता है। जब कोई गाना जोड़ा जाता है, तो यह प्रोफाइल पर दिखाई देता है। प्रोफाइल पर जाने वाला कोई भी व्यक्ति म्यूजिक आइकन पर क्लिक करके गाने का 30 सेकंड का हिस्सा सुन सकता है। यह फीचर न सिर्फ प्रोफाइल में व्यक्तित्व जोड़ता है, बल्कि यह यूजर्स की म्यूजिक पसंद भी दिखाता है। यह यूजर्स को अपने फॉलोवर्स के साथ अपनी पसंद का म्यूजिक शेयर करने का नया तरीका देता है।

तरीका

कैसे प्रोफइल में जोड़ें म्यूजिक?

इस नए फीचर का उपयोग करने के लिए, सबसे पहले इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल पर जाएं। इसके बाद 'एडिट प्रोफइल' पर टैप करके 'म्यूजिक' विकल्प खोजें और '+' आइकन पर टैप करके अपनी पसंद का गाना चुनें। यह वही तरीका है जैसा स्टोरीज में म्यूजिक जोड़ने का होता है। आप गाने का एक हिस्सा चुन सकते हैं और फिर 'डन' पर टैप करके इसे अपनी प्रोफाइल में दिखा सकते हैं।