Loading...
भारतीय शोधकर्ताओं को मिलेगा 12 महीने का मुफ्त ChatGPT प्लस सब्सक्रिप्शन, जानिए तरीका
भारतीय शोधकर्ताओं को मिलेगा मुफ्त ChatGPT प्लस सब्सक्रिप्शन

भारतीय शोधकर्ताओं को मिलेगा 12 महीने का मुफ्त ChatGPT प्लस सब्सक्रिप्शन, जानिए तरीका

Nov 20, 2026
12:00 pm

क्या है खबर?

OpenAI ने भारत में अपने ChatGPT फॉर एकेडमिक रिसर्चर्स प्रोग्राम का विस्तार करने का ऐलान किया है। इसके तहत चुने गए रिसर्चर्स को 12 महीने तक ChatGPT प्लस का मुफ्त इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। यह पहल दुनियाभर के 2 लाख रिसर्चर्स को मुफ्त सुविधा देने की योजना का हिस्सा है। कंपनी इस कार्यक्रम के जरिए 50,000 नए अनुदान भी देगी। भारत में इसके लिए आवेदन 30 नवंबर, 2026 से शुरू होंगे।

आवेदन

कौन कर सकता है मुफ्त सुविधा के लिए आवेदन?

यह कार्यक्रम विज्ञान, गणित और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम करने वाले शोधकर्ताओं के लिए है।

इसमें योग्य शैक्षणिक संस्थानों के फैकल्टी सदस्य और पोस्टडॉक्टरल रिसर्चर्स आवेदन कर सकेंगे। आवेदकों को अपने संस्थान से जुड़ाव और शोध का अनुभव साबित करना होगा।

इसके अलावा, पिछले 3 वर्षों में arXiv, bioRxiv या ChemRxiv जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कम से कम एक योग्य शोधपत्र प्रकाशित होना जरूरी है। आवेदन में अपने शोध और ChatGPT के इस्तेमाल की जानकारी भी देनी होगी।

मुफ्त सीटें

चुनी गई टीम को मिलेंगी 3 मुफ्त सीटें

OpenAI के मुताबिक, हर चुनी गई रिसर्च टीम को एक साल के लिए ChatGPT प्लस की 3 सीटें मिलेंगी।

इनमें एक सीट मुख्य आवेदक और 2 सीटें उसके साथ काम करने वाले शोधकर्ताओं के लिए होंगी। इस सुविधा से वैज्ञानिक शोध से जुड़े कई काम आसान हो सकेंगे।

शोधकर्ता वैज्ञानिक लेखों की समीक्षा, शोध से जुड़े विचार तैयार करने, आंकड़ों का विश्लेषण करने, कोड लिखने और शोधपत्र व अनुदान आवेदन तैयार करने में ChatGPT की मदद ले सकेंगे।

ADVERTISEMENT

शोधकर्ता

33 देशों के 20,000 शोधकर्ता पहले ही जुड़े

OpenAI के अनुसार, जुलाई में कार्यक्रम का शुरुआती परीक्षण शुरू होने के बाद 33 देशों के करीब 20,000 शोधकर्ता इससे जुड़ चुके हैं।

कंपनी की एक रिपोर्ट में 1,819 वैज्ञानिकों के 5.8 लाख से ज्यादा मैसेज का विश्लेषण किया गया। AI की मदद के बिना समान स्तर का काम पूरा करने में अधिक समय लग सकता है।

कंपनी ने यह भी कहा कि कार्यक्रम में साझा डाटा का इस्तेमाल डिफॉल्ट रूप से AI मॉडल को प्रशिक्षित करने में नहीं होगा।

ADVERTISEMENT