हेल्थवॉच ने AI असिस्टेंट की गंभीर गलतियाें पर जताई चिंता
हेल्थवॉच इंग्लैंड को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) में चिकित्सकों के क्लीनिक में इस्तेमाल हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट को लेकर चिंता है।
ये टूल वैसे तो नोट्स बनाने का काम आसान करने के लिए हैं, लेकिन इनमें मेडिकल शब्दों को आपस में मिला देना, दवाइयों के नाम गलत लिखना और जरूरी निर्देशों को छोड़ देना जैसी कुछ गंभीर गलतियां सामने आई हैं।
इनमें से कुछ गलतियां तो तब तक किसी को पता ही नहीं चलतीं, जब तक मरीज खुद उन्हें पकड़ न लें।
AI असिस्टेंट पर नहीं कोई निगरानी
फिलहाल, इन AI असिस्टेंट पर पूरे इंग्लैंड में कोई खास निगरानी व्यवस्था नहीं है। इन्हें मेडिकल डिवाइस भी नहीं माना जाता है। हेल्थवॉच ने मांग की है कि इनके लिए ठीक से नियम बनाए जाएं और गलतियों की शिकायत करने का भी कोई तरीका हो।
NHS को लगता है कि AI से समय बचेगा, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि जब तक यह तकनीक बेहतर नहीं हो जाती, इसकी गलतियों को ठीक करने में ही उलटा ज्यादा समय लग सकता है।