AI ट्यूटर ने पढ़ाई में बढ़ाई दोगुनी से भी ज्यादा सीखने की रफ्तार, हार्वर्ड की रिपोर्ट
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ट्यूटर की मदद से छात्रों ने मुश्किल भौतिक विज्ञान के अवधारणाओं को क्लासरूम की आम पढ़ाई से कहीं ज्यादा अच्छी तरह समझा।
AI ट्यूटर का इस्तेमाल करने वाले 194 अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स पर हुए एक अध्ययन में सामने आया कि उन्होंने इसकी मदद से इस्तेमाल नहीं करने वाले अपने साथियों के मुकाबले पढ़ाई में दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की।
टेस्ट के नंबरों में हुआ इजाफा
AI ट्यूटर का इस्तेमाल करने वाले स्टूडेंट्स को बाद वाले टेस्ट में ज्यादा नंबर मिले। उन्होंने अपने पाठ तेजी से पूरे किए और वे पढ़ने के लिए ज्यादा प्रेरित भी महसूस कर रहे थे।
AI ने हर स्टूडेंट को उसकी जरूरत के हिसाब से व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया। इसकी वजह से हर कोई अपनी गति से सीख सका, चाहे उसे ज्यादा मदद चाहिए थी या वह तेजी से आगे बढ़ना चाहता था।
हालांकि, इस शोध का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि क्लासरूम की पढ़ाई को AI से बदल देना चाहिए, लेकिन यह जरूर बताता है कि ऐसी तकनीक पढ़ाई को कितना असरदार बना सकती है और कैसे हर स्टूडेंट की जरूरतों के हिसाब से उसे बेहतर बना सकती है।