GTA 6 गेम 19 नवंबर को रिलीज होने वाला है, लेकिन इस गेम के साइज को लेकर एक जरूरी जानकारी सामने आई है। यह 212GB का बहुत बड़ा गेम है। इसे डाउनलोड होने में कितना समय लगेगा, यह पूरी तरह आपकी इंटरनेट स्पीड पर निर्भर करेगा।
अगर, आपकी इंटरनेट स्पीड केवल 10Mbps है तो इसे डाउनलोड होने में लगभग 2 दिन लग सकते हैं, वहीं आपके पास तेज 1Gbps कनेक्शन है तो यह गेम करीब 28 मिनट में ही डाउनलोड हो जाएगा।
ईथरनेट का करें इस्तेमाल
अपना समय बचाने और किसी भी दिक्कत से बचने के लिए वाई-फाई के बजाय ईथरनेट केबल से अपने डिवाइस को जोड़ें। वायर कनेक्शन आमतौर पर तेज और ज्यादा स्थिर रहता है।
अगर, आप कर सकते हैं तो गेम को पहले से प्री-लोड कर लें, ताकि लॉन्च के दिन होने वाली भीड़ या धीमे डाउनलोड से बच सकें। अपने कंसोल में कम से कम 212GB खाली जगह जरूर रखें। साथ ही किसी भी दूसरे बड़े डाउनलोड को रोक दें, ताकि गेम डाउनलोड बिना किसी रुकावट के हो सके।