Loading...
GTA 6 को 2 एडिशन में लॉन्च करेगी कंपनी, जानें स्टैंडर्ड और अल्टीमेट वर्जन की खासियत
GTA 6 को 2 एडिशन में लॉन्च करेगी कंपनी

GTA 6 को 2 एडिशन में लॉन्च करेगी कंपनी, जानें स्टैंडर्ड और अल्टीमेट वर्जन की खासियत

Nov 11, 2026
12:17 pm

क्या है खबर?

रॉकस्टार गेम्स का नया गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI 2 अलग-अलग एडिशन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी खिलाड़ियों को स्टैंडर्ड और अल्टीमेट एडिशन का विकल्प देगी। दोनों वर्जन में गेम की पूरी कहानी, पूरा नक्शा और मुख्य गेमप्ले सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, अल्टीमेट एडिशन में कुछ अतिरिक्त चीजें भी जोड़ी गई हैं। ऐसे में खिलाड़ी अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से दोनों में से किसी एक वर्जन को चुन सकेंगे।

स्टैंडर्ड

स्टैंडर्ड एडिशन में मिलेंगी ये सुविधाएं

स्टैंडर्ड एडिशन में खिलाड़ियों को पूरा सिंगल प्लेयर कैंपेन और गेम का पूरा नक्शा मिलेगा। इसमें कहानी से जुड़ा कोई हिस्सा कम नहीं होगा।

इसे डिजिटल तरीके से खरीदने के अलावा फिजिकल कॉपी के रूप में भी लिया जा सकेगा। दोनों एडिशन का प्री-ऑर्डर करने पर खिलाड़ियों को विंटेज वाइस सिटी पैक मिलेगा।

वहीं, डिजिटल प्री-ऑर्डर करने वालों को एक महीने की GTA+ सदस्यता भी दी जाएगी। इसमें गेम खेलने के लिए जरूरी सभी मुख्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

अल्टीमेट

अल्टीमेट एडिशन में 16 अतिरिक्त चीजें

अल्टीमेट एडिशन में स्टैंडर्ड वर्जन की सभी सुविधाओं के साथ 16 खास आइटम भी मिलेंगे।

इनमें अलग-अलग मॉडल की गाड़ियां, हथियार, कपड़े, दुकानें और दूसरी गतिविधियां शामिल हैं। खिलाड़ियों को ग्रोटी चीता, वैपिड डॉमिनेटर बग्गी और शित्जू स्क्वालो जैसी गाड़ियां मिलेंगी।

इसके अलावा, हॉक और लिटिल मॉर्गन रिवॉल्वर जैसे हथियार भी दिए जाएंगे। इस वर्जन में अतिरिक्त सामग्री कहानी के अलग-अलग हिस्सों में मिलेगी। इन चीजों से खिलाड़ियों को गेम में कुछ नए विकल्प मिलेंगे।

ADVERTISEMENT

कीमत

दोनों एडिशन की कीमत में 20 डॉलर का अंतर

अमेरिकी बाजार में GTA 6 के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 79.99 डॉलर रखी गई है, जबकि अल्टीमेट एडिशन 99.99 डॉलर में मिलेगा। यानी दोनों के बीच 20 डॉलर का अंतर है।

जो खिलाड़ी केवल मुख्य कहानी और गेम का पूरा अनुभव चाहते हैं, उनके लिए स्टैंडर्ड वर्जन पर्याप्त है। वहीं, अतिरिक्त गाड़ियों और हथियारों का इस्तेमाल करने वालों के लिए अल्टीमेट एडिशन बेहतर विकल्प हो सकता है।

फिजिकल कॉपी केवल स्टैंडर्ड वर्जन में मिलेगी।

ADVERTISEMENT