Loading...
GTA 6 ने लाइवस्ट्रीमिंग में बनाया नया रिकॉर्ड, एक साथ 80 लाख लोगों ने देखा गेमप्ले
GTA 6 ने लाइवस्ट्रीमिंग में बनाया नया रिकॉर्ड

GTA 6 ने लाइवस्ट्रीमिंग में बनाया नया रिकॉर्ड, एक साथ 80 लाख लोगों ने देखा गेमप्ले

Nov 20, 2026
02:31 pm

क्या है खबर?

ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI (GTA 6) की रिलीज ने दुनियाभर में इंटरनेट इस्तेमाल और लाइवस्ट्रीमिंग के नए रिकॉर्ड बना दिए। लाखों लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर गेम का गेमप्ले देखा। इंटरनेट एक्सचेंज ऑपरेटर DE-CIX के मुताबिक, गेम की ग्लोबल रिलीज से पहले 18 नवंबर को डाटा ट्रैफिक 33.03 टेराबिट प्रति सेकंड तक पहुंच गया। यह कंपनी के नेटवर्क पर अब तक दर्ज सबसे बड़ा आंकड़ा है।

बढ़ोतरी

इंटरनेट डाटा ट्रैफिक में 25 फीसदी की बढ़ोतरी

DE-CIX के अनुसार, GTA 6 की रिलीज के दौरान इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल साल की शुरुआत के सामान्य सप्ताह के मुकाबले 25 फीसदी अधिक रहा।

गेम के प्री-डाउनलोड के समय भी इंटरनेट ट्रैफिक में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। फ्रैंकफर्ट में डाटा ट्रैफिक 22.15 टेराबिट प्रति सेकंड तक पहुंचा।

वहीं न्यूयॉर्क, मैड्रिड, दुबई, शिकागो और सिंगापुर जैसे शहरों में भी सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल किया गया।

दर्शक

लाइवस्ट्रीमिंग पर एक साथ पहुंचे करीब 80 लाख दर्शक

स्ट्रीमिंग आंकड़ों पर नजर रखने वाली कंपनी स्ट्रीम्स चार्ट्स के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, GTA 6 को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक साथ 79.1 लाख लोगों ने देखा।

इनमें ट्विच पर 33.1 लाख, यूट्यूब पर 32.2 लाख और किक पर 15 लाख दर्शक शामिल थे। गेम की रिलीज के दिन कुल दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ी।

इस प्रदर्शन ने GTA 6 को अब तक के सबसे बड़े लाइवस्ट्रीमिंग लॉन्च में शामिल कर दिया है।

ADVERTISEMENT

ट्विच

ट्विच पर पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा

GTA 6 ने ट्विच पर किसी गेम की सबसे ज्यादा एक साथ देखे जाने वाली स्ट्रीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड 'लीग ऑफ लीजेंड्स' के नाम था। ट्विच के मुताबिक, गेम की स्ट्रीमिंग देखने वालों की संख्या एक सप्ताह पहले के मुकाबले 111 फीसदी अधिक रही।

यह गेम 19 नवंबर को प्लेस्टेशन 5 और एक्सबॉक्स सीरीज एक्स तथा एस के लिए उपलब्ध हुआ। इसके PC वर्जन और ऑनलाइन मोड की संभावित रिलीज को लेकर भी चर्चा है।

ADVERTISEMENT