Loading...
GTA 6 लॉन्च के बाद पहला अपडेट जारी, गेम क्रैश की समस्या हुईं ठीक
GTA 6 लॉन्च के बाद पहला अपडेट जारी

GTA 6 लॉन्च के बाद पहला अपडेट जारी, गेम क्रैश की समस्या हुईं ठीक

Nov 24, 2026
03:48 pm

क्या है खबर?

ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI खेलने वालों के लिए रॉकस्टार गेम्स ने पहला सुधार अपडेट जारी किया है। यह पैच प्लेस्टेशन 5 और एक्सबॉक्स सीरीज X|S पर मिलना शुरू हो गया है। कंपनी ने 23 नवंबर, 2026 को अपनी सहायता वेबसाइट पर इस अपडेट में किए गए सुधारों की सूची साझा की है। इसमें खिलाड़ियों को कोई नया मिशन, फीचर या दूसरी सामग्री नहीं मिलेगी। इसके बजाय गेम की शुरुआत से सामने आ रही तकनीकी खामियों को दूर किया गया है।

#1

गेम बंद होने और प्रगति खोने की परेशानी खत्म

नए पैच के जरिए गेम अचानक बंद होने की वजह बनने वाली कई खामियों को दूर किया गया है।

ऑटोसेव में आ रही परेशानी भी अब ठीक कर दी गई है। इस गड़बड़ी के चलते खिलाड़ियों की ओर से हासिल की गई प्रगति सुरक्षित नहीं रह पाती थी।

इसके अलावा, लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान मौसम एक जैसा बने रहने की शिकायत पर भी कंपनी ने सुधार किया है।

#2

कहानी आगे बढ़ाने वाले मिशन अब नहीं अटकेंगे

रॉकस्टार ने गेम में फोन कॉल से जुड़ी उन दिक्कतों को भी सुधारा है, जिनके कारण जरूरी कॉल खिलाड़ियों तक नहीं पहुंचती थीं।

कुछ कॉल कहानी को आगे ले जाने और नए मिशन शुरू करने के लिए जरूरी थीं। इनके नहीं आने से कई खिलाड़ियों की कहानी आगे नहीं बढ़ पा रही थी।

पैच में पार्टनर से बैग नहीं मिलने वाली समस्या भी दूर की गई है। इसके कारण खिलाड़ी बैग फेंस को बेच नहीं पा रहे थे।

ADVERTISEMENT

#3

पुलिस और जिम से जुड़ी खामियों पर भी काम

गेम में वांटेड लेवल खत्म नहीं होने की समस्या को भी इस अपडेट में ठीक किया गया है।

इसके चलते पुलिस खिलाड़ियों का पीछा करना बंद नहीं करती थी। वहीं, जिम में डेडलिफ्ट बार का इस्तेमाल नहीं कर पाने की परेशानी भी अब दूर हो गई है। प्लेस्टेशन और एक्सबॉक्स में ऑटोमैटिक अपडेट चालू होने पर पैच अपने आप डाउनलोड हो जाएगा।

खिलाड़ी कंसोल के गेम मैनेजमेंट विकल्पों से भी अपडेट की जांच कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT