Loading...
GTA 6 में मिलेंगे 61 चीट कोड, जानें कैसे होंगे सभी अनलॉक
GTA 6 में मिलेंगे 61 चीट कोड

GTA 6 में मिलेंगे 61 चीट कोड, जानें कैसे होंगे सभी अनलॉक

Nov 19, 2026
10:44 am

क्या है खबर?

GTA 6 भारत समेत दुनिया के कई देशों में रिलीज हो चुका है। गेम खेलने वाले लोग अब इसमें मिलने वाले नए फीचर्स और सुविधाओं का अनुभव ले रहे हैं। इसी बीच चीट कोड को लेकर भी जानकारी सामने आई है। इस बार रॉकस्टार गेम्स ने चीट कोड इस्तेमाल करने का तरीका बदल दिया है। खिलाड़ी गेम की शुरुआत से इनका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहले मुख्य कहानी पूरी करनी होगी।

नियम

सभी 91 मिशन पूरे करने के बाद खुलेंगे चीट कोड

रिपोर्ट के मुताबिक, GTA 6 में चीट कोड इस्तेमाल करने के लिए खिलाड़ियों को पहले कहानी के सभी 91 मिशन पूरे करने होंगे।

इसके बाद गेम के प्रोग्रेस मेनू में चीट कोड का अलग विकल्प दिखाई देगा। हालांकि, सभी कोड एक साथ नहीं खुलेंगे। हर कोड के साथ एक खास चुनौती जुड़ी होगी।

उसे पूरा करने के बाद ही खिलाड़ी संबंधित चीट कोड का इस्तेमाल कर सकेंगे। पुराने गेम की तुलना में यह प्रक्रिया काफी अलग है।

चीट कोड

गेम में कुल 61 तरह के चीट कोड मौजूद

GTA 6 में कुल 61 चीट कोड दिए गए हैं।

इनमें 10 किरदार से जुड़े, 11 लड़ाई के लिए, 21 गाड़ियां बुलाने के लिए, तीन मौसम बदलने और 16 स्क्रीन फिल्टर से जुड़े कोड शामिल हैं। मुख्य कहानी पूरी होने पर चार कोड अपने आप अनलॉक हो जाते हैं। इनमें 2.5 लाख डॉलर पाने वाला कोड भी शामिल है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह गेम में पैसे हासिल करने के लिए दिया गया एकमात्र चीट कोड है।

ADVERTISEMENT

मौसम

मौसम बदलने से लेकर किरदार की ताकत बढ़ाने तक की सुविधा

गेम में कुछ चीट कोड ऐसे हैं, जिनसे खिलाड़ी अपने किरदार को कई तरह की सुविधाएं दे सकते हैं।

इनमें गिरने पर चोट से बचना, सुरक्षा कवच और पैराशूट हासिल करना शामिल है। इसके अलावा खिलाड़ी मौसम बदल सकते हैं और अनलिमिटेड फोकस जैसी सुविधा भी पा सकते हैं।

लड़ाई के दौरान मदद के लिए अटैक फोर्स कोड भी दिया गया है। इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए संबंधित कोड को पहले अनलॉक करना होगा।

ADVERTISEMENT

गाड़ियां

गाड़ियां बुलाने और बिना रीलोड किए गोली चलाने का विकल्प

GTA 6 में लड़ाई और गाड़ियों से जुड़े कई चीट कोड भी शामिल हैं।

इनमें बिना दोबारा गोलियां भरे लगातार फायरिंग करने का विकल्प दिया गया है। वहीं, अलग-अलग कोड की मदद से खिलाड़ी अपनी पसंद की गाड़ियां भी बुला सकते हैं।

इन कोड को अनलॉक करने के लिए कई चुनौतियां पूरी करनी होंगी। इनमें 100 ग्रेनेड या मोलोटोव फेंकना और शूटिंग रेंज में 25 गोल्ड मेडल जीतना जैसी चुनौतियां शामिल हैं।

अन्य

चीट कोड तक पहुंचने में लग सकते हैं 73 घंटे

GTA 6 में चीट कोड इस्तेमाल करने के लिए खिलाड़ियों को लंबा समय देना पड़ सकता है।

IGN की रिपोर्ट के मुताबिक, गेम की मुख्य कहानी पूरी करने में औसतन 73 घंटे लगते हैं। यानी खिलाड़ियों को पहले सभी मुख्य मिशन पूरे करने होंगे। इसके बाद भी कई चीट कोड के लिए अलग-अलग चुनौतियां पूरी करनी पड़ेंगी।

इस तरह रॉकस्टार गेम्स ने नए गेम में चीट कोड इस्तेमाल करने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा मुश्किल बना दी है।

ADVERTISEMENT