LOADING...
ग्रीस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध
ग्रीस में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध

ग्रीस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध

Apr 08, 2026
02:27 pm

क्या है खबर?

ग्रीस सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस ने बताया कि यह नियम 1 जनवरी, 2027 से लागू होगा। सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि कम उम्र के बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाया जा सके और उनके व्यवहार पर सकारात्मक असर पड़े।

समर्थन

लोगों का मिला मजबूत समर्थन

इस फैसले को ग्रीस में लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है। सर्वे के मुताबिक, लगभग 80 प्रतिशत लोग इस बैन के पक्ष में हैं। वहीं रिपोर्ट बताती है कि करीब 75 प्रतिशत बच्चे छोटी उम्र से ही सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रहे हैं। कई माता-पिता का कहना है कि वे अपने बच्चों को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं और अब उन्हें सरकार से मदद की जरूरत महसूस हो रही है, ताकि बच्चों की आदतों में सुधार हो सके।

राय

माता-पिता और बच्चों की अलग राय

इस फैसले पर माता-पिता और बच्चों की राय अलग-अलग है। कुछ माता-पिता का मानना है कि बैन जरूरी है, क्योंकि बच्चे ज्यादा समय ऑनलाइन बिताने लगे हैं। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि परिवार में ही मोबाइल का इस्तेमाल कम करना बेहतर तरीका हो सकता है। दूसरी तरफ कई बच्चे मानते हैं कि वे सोशल मीडिया के साथ बड़े हुए हैं और इसे पूरी तरह छोड़ना उनके लिए आसान नहीं होगा और उन्हें दिक्कत हो सकती है।

Advertisement

अन्य देश

दुनिया के अन्य देश भी उठा रहे कदम

ग्रीस का यह कदम दुनिया के अन्य देशों के लिए भी एक संकेत माना जा रहा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ऐसा बैन लागू कर चुका है। अब स्पेन, ऑस्ट्रिया और स्लोवेनिया जैसे देश भी इस दिशा में सोच रहे हैं। कई सरकारें अब बच्चों को ऑनलाइन नुकसान से बचाने के लिए सख्त नियम बनाने पर विचार कर रही हैं और भविष्य में ऐसे फैसले बढ़ सकते हैं।

Advertisement