LOADING...
व्हाट्सऐप के नए यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, मेटा को भेजा नोटिस
व्हाट्सऐप के नए यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त

व्हाट्सऐप के नए यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, मेटा को भेजा नोटिस

Jul 01, 2026
11:04 pm

क्या है खबर?

केंद्र सरकार ने भारत में व्हाट्सऐप के यूजरनेम फीचर को लेकर मेटा को नोटिस जारी किया है। सरकार ने कंपनी से तीन दिन के भीतर इस फीचर पर विस्तृत जवाब मांगा है। साथ ही कहा है कि जब तक इस मामले की समीक्षा और सलाह-मशविरा पूरा नहीं हो जाता, तब तक भारत में इस फीचर को लॉन्च न किया जाए। सरकार का कहना है कि पहले इसके सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

सुरक्षा

सुरक्षा और साइबर ठगी को लेकर चिंता

सरकार यह जानना चाहती है कि नया यूजरनेम सिस्टम किस तरह काम करेगा और इसमें लोगों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि साइबर जालसाज इस सुविधा का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में यह भी जांच होगी कि फर्जी अकाउंट की पहचान करना कितना आसान या मुश्किल होगा। सरकार चाहती है कि नया फीचर लोगों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता न करे।

फीचर

क्या है व्हाट्सऐप का नया यूजरनेम फीचर?

व्हाट्सऐप ने घोषणा की है कि आने वाले महीनों में यूजर्स मोबाइल नंबर की जगह एक यूनिक यूजरनेम बनाकर बातचीत कर सकेंगे। यह फीचर पूरी तरह वैकल्पिक होगा और यूजर चाहें तो अपना यूजरनेम कभी भी बदल या हटा सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इससे लोगों को अपना मोबाइल नंबर साझा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खासकर नए लोगों, बिजनेस और कम्युनिटी से जुड़ते समय उनकी प्राइवेसी बेहतर बनी रहेगी।

Advertisement

उपाय

मेटा ने बताए अपने सुरक्षा उपाय

मेटा का कहना है कि यूजर पहले की तरह संदिग्ध अकाउंट को ब्लॉक और रिपोर्ट कर सकेंगे। कंपनी ने यह भी बताया कि क्रिएटर, बिजनेस और संस्थाएं फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर इस्तेमाल किए जा रहे अपने यूजरनेम को व्हाट्सऐप पर भी अपना सकेंगे। वहीं, सरकार का कहना है कि भारत में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए हर नए डिजिटल फीचर की अच्छी तरह जांच जरूरी है, ताकि लोगों की सुरक्षा और भरोसा दोनों बने रहें।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement