LOADING...
सरकार ने एंड्रॉयड 'गॉड मोड' मालवेयर को लेकर जारी की चेतावनी, कैसे रहें इससे सुरक्षित?
सरकार ने एंड्रॉयड 'गॉड मोड' मालवेयर को लेकर जारी की चेतावनी

सरकार ने एंड्रॉयड 'गॉड मोड' मालवेयर को लेकर जारी की चेतावनी, कैसे रहें इससे सुरक्षित?

Apr 19, 2026
10:20 am

क्या है खबर?

भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नए एंड्रॉयड मालवेयर को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसे 'गॉड मोड' थ्रेट कहा जा रहा है। यह खतरनाक वायरस संक्रमित स्मार्टफोन पर लगभग पूरा कंट्रोल हासिल कर सकता है। यह खुद को बैंकिंग ऐप, यूटिलिटी टूल या कस्टमर सपोर्ट ऐप के रूप में छिपाकर फोन में घुसता है। एक बार इंस्टॉल होने के बाद इसे हटाना मुश्किल हो जाता और यह यूजर की निजी जानकारी के लिए खतरा बन सकता है।

काम

मालवेयर कैसे करता है काम?

यह मालवेयर एंड्रॉयड की एक्सेसिबिलिटी फीचर का गलत इस्तेमाल करता है। परमिशन मिलने के बाद यह स्क्रीन देख सकता है, मैसेज पढ़ सकता है और यूजर की गतिविधियों को ट्रैक कर सकता है। यह OTP वाले SMS भी पकड़ सकता है, कॉल कर सकता है और कैमरा तक इस्तेमाल कर सकता है। यह नकली स्क्रीन दिखाकर यूजर को धोखा देता है, जिससे बैंकिंग जैसी संवेदनशील जानकारी चुराई जा सकती है और बड़े स्तर पर आर्थिक नुकसान हो सकता है।

पहचान

कैसे पहचानें कि फोन संक्रमित है?

अगर फोन बार बार अजीब परमिशन मांगता है या खुद को डिफॉल्ट ऐप बनाने की कोशिश करता है, तो सावधान रहें। बिना आइकन वाले ऐप दिखना, अचानक SMS या कॉल एक्टिविटी बढ़ना भी खतरे का संकेत है। कुछ मामलों में यूजर ऐप को डिलीट नहीं कर पाते, क्योंकि मालवेयर सिस्टम लेवल पर काम करता है। ऐसे संकेत दिखें तो तुरंत जांच करना जरूरी है, ताकि आगे नुकसान से बचा जा सके और डेटा सुरक्षित रखा जा सके।

Advertisement

बचाव

मालवेयर हटाने और बचाव के तरीके

मालवेयर हटाने के लिए फोन को सेफ मोड में चालू करें और संदिग्ध ऐप हटाएं। सेटिंग में जाकर अनजान परमिशन और डिवाइस एडमिन एक्सेस बंद करें। कॉल फॉरवर्डिंग हटाने के लिए ##002# डायल करें और फोन रीस्टार्ट करें। अगर समस्या बनी रहे तो फैक्टरी रीसेट करना पड़ सकता है। हमेशा ऐप सिर्फ आधिकारिक स्टोर से डाउनलोड करें और किसी अनजान लिंक या APK फाइल से बचें, ताकि आपका फोन सुरक्षित बना रहे।

Advertisement