सरकार ने मेटा और एक्स को AI कंटेंट सख्ती से चिन्हित करने को कहा
क्या है खबर?
केंद्र सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रमित करने वाले और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने कंटेंट को लेकर अपना रुख सख्त कर रही है। सरकार ने एक बार फिर सोशल मीडिया कंपनियों को ऐसे कंटेंट पर तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म को AI से बने पोस्ट को साफ पहचान के साथ दिखाना होगा। साथ ही, यूजर्स की सुरक्षा के लिए नए नियमों का पालन करना भी जरूरी कर दिया गया है।
बदलाव
नए नियमों में क्या बदलाव किए गए?
सरकार ने IT नियम 2021 में बदलाव करते हुए प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। अब कंपनियों को AI से बने कंटेंट जैसे वीडियो, फोटो और ऑडियो को साफ तौर पर लेबल करना होगा। इसके साथ ही, ऐसे कंटेंट में ट्रेस करने योग्य मेटाडाटा भी जोड़ना होगा, ताकि यूजर्स पहचान सकें कि कंटेंट असली है या नकली। इसका मकसद लोगों को गलत जानकारी और डीपफेक से बचाना है और ऑनलाइन माहौल को सुरक्षित बनाना है।
समय सीमा
कंटेंट हटाने की समय सीमा हुई सख्त
सरकार ने गैर-कानूनी कंटेंट हटाने के नियमों को भी सख्त कर दिया है। अब किसी कोर्ट या सरकारी आदेश मिलने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को तीन घंटे के भीतर कंटेंट हटाना होगा। वहीं, सरकार एक घंटे की समय सीमा लागू करने पर भी विचार कर रही है। इसका उद्देश्य खासकर AI से बने गलत और भ्रामक कंटेंट को तेजी से हटाना है, ताकि इसके फैलने से पहले ही उसे रोका जा सके।
कदम
प्लेटफॉर्म को उठाने होंगे तकनीकी कदम
सरकार ने कंपनियों से कहा है कि वे AI से बने गलत कंटेंट को रोकने के लिए मजबूत तकनीकी सिस्टम अपनाएं। इसमें अश्लील, गुमराह करने वाला, किसी की नकल करने वाला या बच्चों के लिए नुकसानदायक कंटेंट शामिल है। प्लेटफॉर्म को ऐसे पोस्ट को पहचानकर तुरंत हटाना होगा। इसके साथ ही, यूजर्स को भी जागरूक करना जरूरी होगा, ताकि वे ऐसे कंटेंट से बच सकें और जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
Government has issued multiple advisories emphasizing the observance of due diligence obligations under the IT Act and IT Rules
— PIB India (@PIB_India) March 25, 2026
Regulatory framework strengthened to address harms arising from synthetically generated information (SGI), including deepfakes and AI-generated…