4 साल बाद होगा गूगल का एंड्रॉयड डेवलपर समिट, जानिए कब और कहां होगा
टेक्नोलॉजी
4 साल के लंबे इंतजार के बाद गूगल अपना एंड्रॉयड डेवलपर समिट फिर से शुरू कर रहा है। यह इवेंट 28 और 29 अक्टूबर को कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में गूगल के इवेंट सेंटर एट बे व्यू में आयोजित होगा।
इस समिट में एंड्रॉयड टेक्नोलॉजी से जुड़े कई नए अपडेट्स देखने को मिलेंगे, जिसमें एंड्रॉयड 18 की पहली झलक भी शामिल होगी।
AI और जेटपैक कंपोज पर रहेगा खास जोर
यह आयोजन 28 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा और अगले दिन सुबह 4:30 बजे तक चलेगा। इसमें ऐप्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स और जेटपैक कंपोज में आने वाले नए ग्राफिक्स फीचर्स पर खास सेशन होंगे।
इसके अलावा, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका के डेवलपर्स के लिए लंदन में एक अलग सेशन भी रखा गया है। हालांकि, माउंटेन व्यू वाला इवेंट केवल इनवाइट पर ही होगा और इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।