गूगल असिस्टेंट 4 सितंबर से एंड्रॉयड डिवाइसेज में हो जाएगा बंद
गूगल ने हाल ही में घोषणा की है कि 4 सितंबर से एंड्रॉयड फोन, टैबलेट, वियर OS वॉच, हेडफोन और एंड्रॉयड ऑटो (स्मार्टफोन से) पर गूगल असिस्टेंट को हटाना शुरू किया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा होने में कुछ सप्ताह लगेंगे।
मौजूदा यूजर्स को एक ईमेल मिला है, जिसमें उन्हें यह बताया गया है कि असिस्टेंट को धीरे-धीरे बंद किया जाएगा। अगर, आप रिमाइंडर सेट करने या झटपट कोई जानकारी खोजने के लिए असिस्टेंट पर निर्भर रहते हैं तो अब आपको आगे की रणनीति बनानी होगी।
असिस्टेंट की जगह लेगा जेमिनी
गूगल का नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट जेमिनी अब एंड्रॉयड डिवाइसेज पर असिस्टेंट की जगह लेगा।
यह बदलाव गूगल टीवी और स्मार्ट होम स्पीकर्स जैसे गैजेट्स तक भी पहुंचेगा। हालांकि, इसकी कोई निश्चित तारीख अभी तक तय नहीं हुई है।
जिन कारों में गूगल बिल्ट-इन है, उनमें असिस्टेंट 4 सितंबर के बाद भी काम करता रहेगा।