LOADING...
जल्द आप बदल सकेंगे अपना जीमेल एड्रेस, गूगल पेश करेगी नया फीचर
जल्द आप बदल सकेंगे अपना जीमेल एड्रेस (तस्वीर: अनस्प्लैश)

जल्द आप बदल सकेंगे अपना जीमेल एड्रेस, गूगल पेश करेगी नया फीचर

Dec 26, 2025
10:09 am

क्या है खबर?

गूगल जल्द ही अपने करोड़ों यूजर्स को एक बड़ी सुविधा देने जा रहा है। अब तक जिन यूजर्स का ईमेल एड्रेस '@gmail.com' पर खत्म होता था, वे अपना एड्रेस बदल नहीं सकते थे, लेकिन अब गूगल इस नियम को बदलने की तैयारी में है। एक अपडेटेड सपोर्ट पेज से संकेत मिले हैं कि कंपनी धीरे-धीरे ऐसा फीचर रोल आउट कर रही है, जिससे जीमेल यूजर्स भी अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे, वह भी बिना अकाउंट खोए।

सपोर्ट पेज

सपोर्ट पेज से सामने आई नई जानकारी

9टू5गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल का यह नया सपोर्ट पेज फिलहाल सिर्फ हिंदी भाषा में दिख रहा है। इसमें साफ लिखा है कि यूज़र चाहें तो अपने गूगल अकाउंट से जुड़े '@gmail.com' ईमेल को एक नए '@gmail.com' एड्रेस में बदल सकते हैं। यह बदलाव धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फीचर को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी घोषणा नहीं की है।

नियम

जीमेल एड्रेस बदलने का तरीका और नियम

जब यह फीचर लाइव होगा, तब यूजर 'माय अकाउंट' सेटिंग्स में जाकर अपना जीमेल एड्रेस बदल पाएंगे, वो भी बिना डाटा खोए। पुराना एड्रेस नए इनबॉक्स में ईमेल रिसीव करता रहेगा और साइन-इन के लिए भी काम करेगा। यूजर 12 महीने तक नया एड्रेस न तो बदल पाएंगे, न डिलीट कर पाएंगे। हर अकाउंट 3 बार एड्रेस बदल सकता है और पुराना जीमेल एड्रेस हमेशा यूजर के पास सुरक्षित रहेगा।

Advertisement