गूगल ने जारी किया एंड्रॉयड के लिए जून का अपडेट, जानिए क्या किए बदलाव
गूगल ने एंड्रॉयड के लिए जून का नया अपडेट जारी कर दिया है। इसमें मशीन लर्निंग वाले नए मॉडल के साथ ऑटोफिल फीचर को और भी स्मार्ट बनाया गया है।
सुपरवाइज्ड अकाउंट्स के लिए ऐप-ब्लॉकिंग को भी बेहतर किया गया है। ये अपडेट सिर्फ फोन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वियर OS वॉच, एंड्रॉयड ऑटो, टीवी और PC पर भी लागू होंगे, ताकि हर डिवाइस पर बेहतर अनुभव मिल सके।
प्ले स्टोर में आया ट्रस्टेड रिव्यू बैज
प्ले स्टोर अब नए बैज के साथ ट्रस्टेड रिव्यू को खास तौर पर दिखाता है। प्ले लैब्स में एक्सपेरिमेंटल फीचर्स भी आजमाए जा सकते हैं। साथ ही पिन की मदद से पेरेंटल कंट्रोल को और आसान बना दिया गया है।
इसके अलावा, कुछ भी शेयर करना भी अब ज्यादा आसान हो गया है। क्विक शेयर पर, जब आपको कोई कॉन्टैक्ट कार्ड मिलता है तो उसकी डिटेल्स दिखने लगती हैं। साथ ही, आप डिवाइस सेटिंग्स से ही व्हाट्सऐप बैकअप को मैनेज कर पाएंगे।
गूगल पासवर्ड मैनेजर क्रेडेंशियल एक्सचेंज को करेगा सपोर्ट
क्रेडेंशियल एक्सचेंज स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके अब आप गूगल पासवर्ड मैनेजर और दूसरे पासवर्ड मैनेजर के बीच पासवर्ड और पासकी आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे।
इन सभी बदलावों का लक्ष्य आपके डिवाइस को ज्यादा सुरक्षित, तेज और इस्तेमाल के लिए और भी आसान बनाना है।