गूगल ने भारत खेती को स्मार्ट बनाने के लिए लॉन्च किया AI प्रोजेक्ट
गूगल ने हाल ही में एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोजेक्ट लॉन्च किया है, जिसका मुख्य लक्ष्य खेती को और ज्यादा स्मार्ट और टिकाऊ बनाना है। इसकी शुरुआत भारत से हुई है।
इस प्रोजेक्ट में सैटेलाइट इमेज का उपयोग करके फसलों पर नजर रखी जाती है और खेतों का विश्लेषण किया जाता है।
इससे किसानों को न केवल बेहतर उपज प्राप्त करने में मदद मिलेगी, बल्कि वे जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का भी बेहतर तरीके से सामना कर पाएंगे।
11 देशों में परखे गए टूल
एशिया-प्रशांत और अफ्रीका के केन्या, वियतनाम और घाना समेत 11 देशों में ये गूगल टूल कुछ चुनिंदा टेस्टर्स के साथ शेयर किए गए हैं।
इन टूल का इस्तेमाल भारत के कई राज्यों में बेहतर जल प्रबंधन के लिए हो रहा है। इतना ही नहीं पर्यावरण के अनुकूल चावल की खेती को बढ़ावा देने वाले कार्बन क्रेडिट प्रोग्राम में भी इनका सपोर्ट लिया जा रहा है।
गूगल डीपमाइंड एग्रीकल्चर और सस्टेनेबिलिटी रिसर्च के प्रमुख और एंथ्रोकृषि टीम के लीडर आलोक तालेकर का कहना है कि उनका लक्ष्य दुनियाभर के किसानों को ऐसी गहरी जानकारी देना है, जिससे उनकी फसल की पैदावार बढ़ सके और वे जलवायु से जुड़ी मुश्किलों से भी निपट सकें।