2126 तक गूगल के अस्तित्व पर नहीं पड़ेगा असर, ला रही 100 साल के बॉन्ड
क्या है खबर?
दिग्गज टेक कंपनी गूगल इस साल अपनी 28वीं वर्षगांठ मना रहा है और उसे पूरो भरोसा है कि वह इससे भी ज्यादा समय तक अस्तित्व में रहेगी। कंपनी किसी हालत में 100 से पहले तो बंद नहीं होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट 100 साल के बॉन्ड जारी करने जा रही है, जिनकी परिपक्वता अवधि 2126 तक नहीं होगी। ये बॉन्ड उसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए निवेश जुटाने के प्रयासों का हिस्सा हैं।
निवेश
बॉन्ड से जुटाया जाएगा धन
ब्लूमबर्ग के अनुसार, अल्फाबेट अमेरिकी डॉलर और स्विस फ्रैंक सहित कई मुद्राओं में 20 अरब डॉलर (करीब 1,800 अरब रुपये) जुटा रहा है। इसमें से 18.50 करोड़ डॉलर (करीब 1,665 करोड़ रुपये) AI पर खर्च होगा। नियामकीय दस्तावेज से पता चलता है कि कंपनी 100 साल के बॉन्ड सहित 7 भागों में बॉन्ड बेच रही है। इतने लंबे समय के लिए उधार लेने का उसका निर्णय, व्यवसाय और AI तकनीक में निवेश में उसके विश्वास का प्रतीक है।
योजना
दूसरी कंपनियां भी AI में बढ़ा रहीं निवेश
गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी अन्य तकनीकी दिग्गज कंपनियों का मानना है कि AI एक जनरेशन में होने वाली ऐसी अभूतपूर्व उपलब्धि है, जो समाज को बदल देगी और इसे नियंत्रित करने वालों को समृद्ध बनाएगी। इस प्रकार ऐसा लगता है कि कंपनी को पूरा भरोसा है कि वह न केवल अगले 100 सालों तक टिकी रहेगी। अन्य टेक्नोलॉजी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियां भी इसी तरह के निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।