Page Loader
गूगल ने प्ले स्टोर से 2 ऐप्स को हटाया, गुरुग्राम पुलिस ने भेजा था नोटिस
गूगल ने प्ले स्टोर से 2 इन्वेस्टमेंट ऐप्स को हटाया (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल ने प्ले स्टोर से 2 ऐप्स को हटाया, गुरुग्राम पुलिस ने भेजा था नोटिस

May 01, 2024
12:57 pm

क्या है खबर?

साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए जालसाज कई मामलों में नकली इन्वेस्टमेंट ऐप का मदद लेते हैं। टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने हाल ही में गुरुग्राम पुलिस की नोटिस के बाद गूगल प्ले स्टोर से ऐसे ही 2 नकली इन्वेस्टमेंट संबंधित ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है। साइबर अपराध के कई मामलों में इन दोनों ऐप का नाम सामने आया था और इन्हें प्ले स्टोर से लाखों बार डाउनलोड किया जा चुका है।

ऐप्स

इन 2 ऐप्स को हटाया गया

गुरुग्राम पुलिस की नोटिस के आधार पर प्ले स्टोर से गूगल ने FHT और SS-इक्विट्रेड नाम के ऐप को हटाया है। जांच से पता चला कि अकेले FHT ऐप को लगभग 1.55 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया था। गुरूग्राम में साइबर अपराध पुलिस स्टेशन के SHO नवीन के अनुसार, इन इन्वेस्टमेंट ऐप का इस्तेमाल साइबर जालसाजों द्वारा लोगों को उनके निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा करके धोखा देने के लिए किया जाता था।

कार्रवाई

गूगल ऐसे ऐप्स पर लगातार कर रही कार्रवाई

गूगल अपने ऐप स्टोर की अखंडता को बनाए रखने के लिए लगातार ऐसे नकली ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसने 2023 में प्ले स्टोर पर 22.8 लाख ऐप्स के पब्लिकेशन को रोक दिया है, जो 2022 में ब्लॉक किए गए 14.3 लाख ऐप्स से काफी अधिक है। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि उसने एंड्रॉयड ऐप स्टोर से 3.33 लाख दुर्भावनापूर्ण डेवलपर अकाउंट्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।