Page Loader
गूगल पिक्सल वॉच की कीमत आई सामने, जल्द होगी लॉन्च
गूगल पिक्सल वॉच जल्द लॉन्च होने वाली है।

गूगल पिक्सल वॉच की कीमत आई सामने, जल्द होगी लॉन्च

Aug 31, 2022
08:07 pm

क्या है खबर?

गूगल ने अपने एनुअल इवेंट 'गूगल I/O 2022' में कई सेवाओं और प्रोडक्ट्स का ऐलान किया है। जिसमें गूगल पिक्सल वॉच भी शामिल है। इसे अगले कुछ महीनों में वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने की योजना है। 9to5Google की एक रिपोर्ट में इस वॉच की कीमत और उपलब्धता सामने आई है। इस स्मार्टवॉच ऐपल वॉच के एक गोलाकार डिस्प्ले के साथ पेश होने की उम्मीद है। इसमें सैमसंग का एक्सिनोस 9110 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिजाइन

कैसा होगा गूगल पिक्सल वॉच का डिजाइन?

गूगल पिक्सल वॉच क्लीन और सिंपल डिजाइन के साथ आएगी। यह स्मार्टवॉच बड़े गोल डायल और बेजल-लेस डिजाइन के साथ पेश हो सकती है। इसकी खास बात यह होगी कि ऐपल वॉच की तर्ज पर इसमें भी एक फिजिकल क्राउन दिया गया है, जैसा सामान्य एनालॉग वॉचेज में देखने को मिलता है। कंपनी सैमसंग और ऐपल दोनों के वियरेबल्स से प्रेरणा लेकर इसे डिजाइन दे सकती है। स्मार्टवॉच स्मार्ट नोटिफिकेशन और नेविगेशन के साथ UI को भी सपोर्ट करेगी।

प्रोसेसर

गूगल पिक्सल वॉच में होगा एक्सिनोस 9110 प्रोसेसर का इस्तेमाल

रिपोर्ट के अनुसार, गूगल की यह स्मार्टवॉच सैमसंग के एक्सिनोस 9110 SoC द्वारा संचालित होगी। इस चिपसेट को 2018 में ओरिजिनल गैलेक्सी वॉच के साथ लॉन्च किया गया था। सैमसंग कंपनी इस पुरानी चिप का इस्तेमाल अपनी स्मार्टवॉच में लंबे समय से कर रही है। बता दें कि एक्सिनोस 9110 SoC एक 10nm चिपसेट है, इसमें दो Cortex-A53 कोर हैं। हालांकि, कंपनी की तरफ से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी

गुम हुए डिवाइस की लोकेशन बताने में सक्षम होगी पिक्सल वॉच

पिक्सल वॉच फाइंड माय डिवाइस ऐप के साथ मिलकर काम करेगी। इस फीचर्स से यूजर्स की कलाई पर उपलब्ध मैप्स पर उनके गुम हुए पिक्सल फोन, ईयरबड्स या किसी अन्य सपोर्टेड डिवाइस की जानकारी बताई जाएगी।

फीचर

पिक्सल वॉच में मिलेंगे कई हेल्थ फीचर्स

माना जा रहा है कि गूगल पिक्सल वॉच हेल्थ और फिटनेस मेट्रिक्स को मॉनीटर करेगी। इसमें एक हार्ट-रेट मॉनीटर और स्टेप काउंटिंग जैसे बेसिक हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस का मौजूदा वर्जन सिंगल चार्ज पर लगभग एक दिन का बैकअप देता है और स्लो चार्ज होता है। गूगल के नए वियरेबल में स्टैंडर्ड साइज वॉचबैंड्स का सपोर्ट देखने को मिल सकता है, जिससे इसके स्ट्रैप्स आसानी से बदले जा सकेंगे।

जानकारी

जानें क्या होगी पिक्सल वॉच की कीमत

9to5Google के अनुसार, कंपनी इस पिक्सल वॉच को अमेरिका में लगभग 399 डॉलर (करीब 31,700 रुपये) में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि यह वॉच ब्लूटूथ और LTE मॉडल में आएगाी। ब्लूटूथ मॉडल की कीमत LTE मॉडल से कम होगी।