Page Loader
गूगल पिक्सल 8a की कीमत हुई लीक, इन फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च
गूगल पिक्सल 8a को कंपनी मई में लॉन्च कर सकती है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गूगल पिक्सल 8a की कीमत हुई लीक, इन फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च

Mar 06, 2024
04:04 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल जल्द ही अपने पिक्सल 8a स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो को लॉन्च किया था। आधिकारिक लॉन्च से पहले आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कई जानकारियां ऑनलाइन लीक हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिक्सल 8a की कीमत पिक्सल 7a से अधिक हो सकती है और इसे 4 रंगों में पेश किया जा सकता है।

फीचर्स

मई में लॉन्च हो सकता है हैंडसेट

गूगल पिक्सल 8a को कंपनी इस साल मई में लॉन्च कर सकती है। इसमें FHD+ पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। बेहतर प्रदर्शन के लिए हैंडसेट गूगल के टेंसर G3 चिपसेट से लैस होगा, जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। हैंडसेट में 27W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

कीमत

गूगल पिक्सल 8a की कितनी हो सकती है कीमत?

रिपोर्ट के अनुसार, पिक्सल 8a के 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 570 यूरो (लगभग 51,000 रुपये) से शुरू होगी, जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट कथित तौर पर 630 यूरो (लगभग 56,000 रुपये) में बेचा जाएगा। पिक्सल 8a कथित तौर पर बे (हल्का नीला), मिंट (हल्का हरा), ओब्सीडियन (काला) और पोर्सिलेन (बेज) रंग विकल्पों में लॉन्च होगा। हालांकि, दोनों स्टोरेज वेरिएंट के लिए सभी रंग उपलब्ध नहीं हो सकते हैं।