गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानिए सभी फीचर्स
क्या है खबर?
गूगल इस साल अक्टूबर महीने में अपने गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।
आधिकारिक लॉन्च से पहले टेक वेबसाइट एंड्रॉयड अथॉरिटी ने दोनों स्मार्टफोन के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस को ऑनलाइन लीक कर दिया है।
लीक के अनुसार, पिक्सल 8 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080× 2400 पिक्सल सपोर्ट के साथ 6.17 इंच की डिस्प्ले होगी।
पिक्सल 8 प्रो में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले 1344*2992 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगी।
फीचर्स
गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो के अन्य फीचर्स
एक अन्य लीक के अनुसार, पिक्सल 8 में फ्लैट स्क्रीन बरकरार रहेगी, लेकिन पिक्सल 8 प्रो में कर्व्ड स्क्रीन होगी।
दोनों स्मार्टफोन गूगल के टेंसर G3 चिपसेट से लैस होंगे। पिक्सल 8 प्रो हैंडसेट पिक्सल 7a के 64MP सोनी IMX787 सेंसर का उपयोग अल्ट्रावाइड कैमरे के रूप में करेगा।
इसके अतिरिक्त दोनों पिक्सल 8 फोन में आइसोसेल GN1 को एक बड़े आइसोसेल GN2 50MP कैमरा से अपग्रेड किया जाएगा।