NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल I/O 2023: गूगल ने पेश किया पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन और टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स
    अगली खबर
    गूगल I/O 2023: गूगल ने पेश किया पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन और टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स
    गूगल ने पिक्सल फोल्ड, टैबलेट और पिक्सल 7a पेश किया (तस्वीर: ट्विटर@Google)

    गूगल I/O 2023: गूगल ने पेश किया पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन और टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स

    लेखन रजनीश
    May 11, 2023
    02:02 am

    क्या है खबर?

    गूगल का इस साल का I/O 2023 कांफ्रेंस खत्म हो गया है। टेक में रुचि रखने वालों को इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार था।

    दरअसल इस आयोजन में गूगल की तरफ से कई डिवाइस लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी और कंपनी ने 3 डिवाइस पेश भी किए।

    कार्यक्रम में कंपनी ने पिक्सल 7a, पिक्सल टैबलेट और गूगल पिक्सल फोल्ड की जानकारी दी। जान लेते हैं इनकी कीमत और फीचर के बारे में।

    पिक्सल

    आज से ही मिलना शुरू हो गया पिक्सल 7a

    गूगल I/O 2023 में कंपनी ने पिक्सल 7a स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इसके कैमरे को अपग्रेड किया गया है। टेंसर G2 चिपसेट के साथ आने वाला ये फोन आज से मिलना भी शुरू हो जाएगा। इसकी कीमत लगभग लगभग 41,000 रुपये है।

    6.1 इंच OLED डिस्प्ले वाले पिक्सल 7a में 30fps का 4K रेज्योल्यूशन वाला 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। यह फोन 100 प्रतिशत रिसाइकिल्ड एल्युमिनियम से बना है और चारकोल, सी और स्नो 3 कलर में उपलब्ध है।

    टैब

    शुरू हो गई पिक्सल टैब की प्री-बुकिंग 

    गूगल ने पिक्सल टैबलेट भी पेश कर दिया है। इसे मैग्नेटिक चार्जिंग स्पीकर डॉक के साथ पेश किया गया है।

    इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और 20 जून से शिपिंग शुरू हो जाएगी।

    पिक्सल टैबलेट में 11 इंच की QHD+ स्क्रीन दी गई है। इसके फ्रंट और बैक में सिंगल कैमरा दिया गया है।

    इसे स्मार्ट होम कंट्रोल्स की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत भी लगभग 41,000 रुपये है।

    फोल्ड

    गूगल ने पेश किया पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन

    गूगल ने I/O 2023 में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी पेश किया।

    कंपनी ने दावा किया है कि उसका पिक्सल फोल्ड बाजार में उपलब्ध अन्य फोल्डेबल डिवाइस के मुकाबले सबसे पतला फोल्डेबल फोन है।

    इसमें 7.58 इंच की AMOLED इनर डिस्प्ले, 5.78 इंच की कवर स्क्रीन दी गई है।

    गूगल फोल्ड टेंसर चिपसेट से लैस है और कंपनी इसे अल्ट्रा प्रीमियम फोल्ड कह रही है।

    इसमें टेबल टॉप मोड दिया गया है और इसकी कीमत लगभग 1,47,000 रुपये है।

    अन्य

    डिवाइस के साथ ही गूगल ने AI को अन्य ऐप्स तक पहुंचाया

    गूगल ने I/0 2023 में इन 3 डिवाइस के अलावा अपने कई ऐप्स और वर्कस्पेस सॉफ्टवेयर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कर उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा उपयोगी बनाया है। इसके अलावा गूगल ने मैप्स में इमर्सिव व्यू फीचर दिया है।

    गूगल ने OpenAI के ChatGPT से मुकाबले के लिए अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट बार्ड भी कई बेहतरीन क्षमताओं के साथ दुनिया के 180 देशों के लिए पब्लिक कर दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल पिक्सल स्मार्टफोन
    गूगल

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    गूगल पिक्सल स्मार्टफोन

    गूगल पिक्सल 6 में मिलेगा खास कैमरा फीचर, फोटो से गायब कर सकेंगे लोग और चीजें गूगल
    गूगल पिक्सल 6 को मिलेगा हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर, मैजिक इरेजर टूल हटा रही है कंपनी गूगल
    गूगल पिक्सल स्मार्टफोन्स खुद रिपेयर कर पाएंगे यूजर्स, कंपनी लाई खास प्रोग्राम सैमसंग
    गूगल I/O 2022: पिक्सल 6a से लेकर एंड्रॉयड 13 तक; क्या खास लेकर आएगी गूगल? गूगल मैप

    गूगल

    गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो के केस रेंडर हुए लीक, जानिए कैसा होगा डिजाइन स्मार्टफोन
    नया सर्च इंजन लाने की तैयारी में गूगल, मौजूदा सर्च को भी करेगी AI से लैस गूगल सर्च
    ट्रांसफॉर्मर आर्किटेक्चर बनाने वाले गूगल के पूर्व कर्मचारी अब क्या कर रहे हैं? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    सैमसंग डिफॉल्ट सर्च के लिए गूगल की जगह माइक्रोसॉफ्ट बिंग को दे सकती है जगह सैमसंग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025