LOADING...
गूगल पिक्सल 10a भारत में लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर लिस्ट, यहां जानिए फीचर्स
गूगल पिक्सल 10a भारत में फ्लिपकार्ट पर लिस्ट

गूगल पिक्सल 10a भारत में लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर लिस्ट, यहां जानिए फीचर्स

Feb 10, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

गूगल का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन पिक्सल 10a आधिकारिक लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो गया है। फ्लिपकार्ट पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव होने से इसके भारत में जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं। इससे साफ है कि भारतीय यूजर्स को इस बार पिक्सल 10a के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पिक्सल 10a के लिए प्री-ऑर्डर 18 फरवरी से ग्लोबली शुरू होने की उम्मीद है, जिससे लॉन्च टाइमलाइन और भी साफ होती नजर आ रही है।

डिजाइन

डिजाइन में क्या दिखा नया?

पिक्सल 10a का डिजाइन काफी हद तक पिक्सल 9a जैसा दिखता है और इसमें बड़ा बदलाव नजर नहीं आता है। फोन में फ्लैट मेटल फ्रेम और पीछे पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो गूगल की पहचान बन चुका है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप नजर आता है। बटन दाहिनी तरफ हैं और फ्रंट में होल-पंच कैमरा कटआउट मिलने की उम्मीद है। कैमरा बम्प पहले से ज्यादा फ्लैट दिखता है, जिससे फोन को साफ और सादा प्रीमियम लुक मिलता है।

कलर

कलर ऑप्शन और डिस्प्ले फीचर्स

फ्लिपकार्ट टीजर में पिक्सल 10a को लैवेंडर यानी नीले रंग में दिखाया गया है, जो काफी आकर्षक लगता है। लीक्स के मुताबिक काला, हल्का हरा और बेरी कलर भी आ सकते हैं, जिससे यूजर्स को विकल्प मिलेंगे। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का FHD+ AMOLED स्क्रीन मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। स्मार्टफोन की ब्राइटनेस भी अच्छी बताई जा रही है, जिससे यह मिड-रेंज में एक कॉम्पैक्ट और मजबूत विकल्प बन सकता है।

Advertisement

कैमरा

कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी डिटेल्स

पिक्सल 10a में गूगल का नया टेंसर G4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर प्रदर्शन देगा। इसमें 5,100mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसमें चार्जिंग स्पीड पहले से बेहतर हो सकती है। कैमरा सेटअप में 48MP का मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड और 13MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। गूगल हमेशा की तरह कैमरा सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स पर ज्यादा फोकस करेगा, जिससे फोटो क्वालिटी और यूजर बेहतर बेहतर रहने की उम्मीद है।

Advertisement