गूगल ने 200 यूरोपीय शोधकर्ताओं को उपलब्ध कराए एडवांस AI मॉडल
टेक्नोलॉजी
गूगल ने यूरोप के 200 शोधकर्ताओं के लिए अपने सबसे एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स उपलब्ध कराए हैं। कंपनी चाहती है कि इससे वैज्ञानिक खोजों को नई रफ्तार मिले और यूरोप विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता बनाए रख सके।
इस पहल का ऐलान डबलिन में हुए एक AI शिखर सम्मेलन में किया गया। यह यूरोपीय आयोग (EU) की रिसोर्स फॉर AI साइंस इन यूरोप (RAISE) नाम की एक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत इन शोधकर्ताओं को चुना गया है।
इन मॉडल्स तक मिली सीधी पहुंच
इन शोधकर्ताओं को गूगल की कुछ खास तकनीकों तक सीधी पहुंच मिली है। इनमें अल्फाफोल्ड 3 (प्रोटीन की खोज के लिए) और वेदरनेक्स्ट (मौसम की भविष्यवाणी के लिए) जैसे मॉडल शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बड़ी वैज्ञानिक चुनौतियों का सामना करना है।