बिग बॉस 20: क्या नकुल ढुल सलमान खान के शो से नहीं हुए बाहर?
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू और नकुल ढुल के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ। उनकी तीखी बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। इस दौरान शो के दूसरे प्रतियोगियों ने बीच-बचाव करने और उनकी लड़ाई रोकने की कोशिश की। इस झगड़े के बाद, सोशल मीडिया पर नकुल के शो से बाहर होने की अफवाहें फैल गईं। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक, नकुल 'बिग बॉस' के घर के अंदर ही हैं।
वजह
क्यों 'बिग बॉस 20' से नहीं बाहर हुए नकुल?
शो से नकुल को बाहर नहीं किया गया है। एक सूत्र ने बताया कि निर्माताओं ने शायद नकुल की 'लाइव्स' (मौके) में से एक ले ली है।
चूंकि शो की थीम 'तथास्तु' है, इसलिए नकुल को शो में बने रहने का दूसरा मौका दिया गया है। नकुल को साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि इस तरह के व्यवहार से उन्हें सीधे रियलिटी शो से बाहर किया जा सकता है।
हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।
आरोप
गुल्लू की टीम ने लगाया यह आरोप
गुल्लू के साथ मारपीट के बाद, उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने 'गुंडे' नकुल को शो से बाहर करने की मांग की।
साथ ही टीम ने सवाल उठाया कि नकुल जैसे लोगों को 'बिग बॉस 20' में आने की इजाजत कैसे मिल जाती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नकुल, गुल्लू से झगड़ा करने की योजना बनाकर आया था और उसी हिसाब से उन्होने गुल्लू के साथ मारपीट की।