Page Loader
गूगल के अधिकारी का बड़ा बयान, कहा- AI चैटबॉट बार्ड दे सकता है भ्रामक जानकारी
गलत जानकारी देने की समस्या केवल गूगल बार्ड तक ही सीमित नहीं है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल के अधिकारी का बड़ा बयान, कहा- AI चैटबॉट बार्ड दे सकता है भ्रामक जानकारी

Aug 01, 2023
06:31 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की विश्वसनीयता के बारे में चल रही बहस के बीच गूगल यूनाइटेड किंगडम के प्रबंधक निदेशक डेबी वेनस्टीन ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। वेनस्टीन ने BBC को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि कंपनी के AI चैटबॉट गूगल बार्ड का मतलब यह नहीं है कि उसे सटीक जानकारी के लिए उपयोग किया जाता है। सही जानकारी जानने के लिए यूजर्स को गूगल सर्च का ही उपयोग करना चाहिए।

बार्ड

विशिष्ट जानकारी के लिए नहीं है बार्ड- वेनस्टीन

वेनस्टीन ने आगे कहा कि गूगल बार्ड केवल एक प्रयोग है और यह विशिष्ट जानकारी के लिए नहीं है। गूगल बार्ड के होमपेज पर भी लिखा है, 'मेरी सीमाएं हैं और मैं इसे हमेशा सही नहीं कर पाऊंगा, लेकिन आपकी प्रतिक्रिया से मुझे सुधार करने में मदद मिलेगी।' गलत जानकारी देने की समस्या केवल बार्ड तक ही सीमित नहीं है। कई मौकों पर बिंग AI और ChatGPT दोनों ने भी गलत या भ्रामक जानकारी दी है।