Page Loader
गूगल मैप्स में जुड़ा नया फीचर, आईफोन पर स्क्रीनशॉट से लोकेशन होगी सेव
आईफोन पर गूगल मैप्स में आया नया फीचर (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल मैप्स में जुड़ा नया फीचर, आईफोन पर स्क्रीनशॉट से लोकेशन होगी सेव

May 08, 2025
06:13 pm

क्या है खबर?

गूगल अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए गूगल मैप्स में लगातार नए-नए फीचर्स जोड़ रही है। अब आईफोन यूजर्स के लिए एक नया फीचर आया है, जो स्क्रीनशॉट से जगह की जानकारी अपने आप पहचान सकता है। अगर कोई यूजर सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते समय किसी रेस्टोरेंट या घूमने की जगह का स्क्रीनशॉट लेता है, तो गूगल मैप्स उसे पढ़कर जगह का नाम और पता अपने आप पहचान लेगा और सेव करने का विकल्प देगा।

फीचर

जेमिनी AI से लैस यह फीचर

यह नया फीचर गूगल मैप्स के जेमिनी AI पर आधारित है, जो स्क्रीनशॉट में मौजूद नाम और पते जैसी जानकारी को पहचानने में मदद करता है। जब कोई यूजर ऐसा स्क्रीनशॉट लेता है, तो मैप्स एक स्क्रीन पर दिखाता है कि उसने क्या पढ़ा है और फिर पूछता है कि क्या आप इसे सेव करना चाहते हैं। एक बार सेव करने के बाद, यह लोकेशन 'स्क्रीनशॉट' नाम की खास सूची में जुड़ जाती है, जिससे इसे दोबारा देखा जा सके।

उपयोग

कैसे करें इस फीचर का उपयोग?

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले यूजर को अपने आईफोन पर गूगल मैप्स का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करना होगा। अब ऐप के 'यू' टैब में जाएं, जहां 'स्क्रीनशॉट' नाम से एक नई निजी सूची मिलेगी। यहां एक छोटा डेमो भी मिलेगा, जो बताएगा कि यह फीचर कैसे काम करता है। यूजर चाहें तो स्क्रीनशॉट को मैन्युअली भी चुन सकते हैं और इस फीचर को कभी भी चालू या बंद कर सकते हैं।