LOADING...
गूगल मैप्स में आए ये नए गजब के AI फीचर्स
गूगल मैप्स में 'आस्क मैप्स' समेत आए नए AI फीचर्स

गूगल मैप्स में आए ये नए गजब के AI फीचर्स

Mar 13, 2026
10:15 am

क्या है खबर?

गूगल यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपने ऐप्स में नए फीचर्स जोड़ती रहती है। इसी क्रम में गूगल मैप्स में कंपनी ने कई नए फीचर्स को जोड़ा है। इनमें सबसे खास 'आस्क मैप्स' नाम का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर है। यह जेमिनी AI मॉडल की मदद से काम करता है और मैप्स को एक बातचीत वाले अनुभव में बदल देता है। अब यूजर्स सीधे सवाल पूछकर रास्ते, जगहों और यात्रा से जुड़ी जानकारी आसानी से पा सकेंगे।

खासियत

'आस्क मैप्स' से बातचीत में मिलेगी जानकारी

नए 'आस्क मैप्स' फीचर में यूजर्स आवाज या टेक्स्ट के जरिए सीधे और विस्तार से सवाल पूछ सकते हैं। उदाहरण के लिए कोई व्यक्ति पूछ सकता है कि किसी जगह पहुंचने के लिए कार से जाना बेहतर है या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से। इसके बाद गूगल मैप्स ट्रैफिक, दूरी, सड़क की स्थिति और अनुमानित यात्रा समय के आधार पर अलग-अलग विकल्प दिखाएगा। साथ ही रास्ते में कॉफी शॉप, पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट या दूसरी जरूरी जगहों के सुझाव भी तुरंत दे सकेगा।

प्लानिंग

ट्रिप और आउटिंग की प्लानिंग भी आसान

'आस्क मैप्स' का इस्तेमाल सिर्फ रास्ता ढूंढने के लिए ही नहीं होगा। यूजर्स इससे घूमने, वीकेंड आउटिंग या शहर में समय बिताने की पूरी योजना भी बना सकते हैं। उदाहरण के तौर पर कोई व्यक्ति पूछ सकता है कि मैच देखते हुए खाने के लिए अच्छा रेस्टोरेंट कहां मिलेगा या परिवार के साथ घूमने के लिए कौन सी जगह सही रहेगी। AI रिव्यू, यूजर फीडबैक, लोकेशन डाटा और वेब जानकारी की मदद से सही जगहों का सुझाव देगा।

Advertisement

नेविगेशन

नेविगेशन में बड़ा बदलाव और 3D अनुभव

गूगल मैप्स में नेविगेशन सिस्टम को भी नया रूप दिया गया है। कंपनी ने 'इमर्सिव नेविगेशन' नाम का नया फीचर पेश किया है, जिसमें 3D व्यू के जरिए रास्ता ज्यादा साफ दिखाई देगा। इसमें ओवरपास, क्रॉसवॉक, बिल्डिंग और सड़क के संकेत भी ज्यादा स्पष्ट दिखेंगे। यह तकनीक स्ट्रीट व्यू और एरियल तस्वीरों के डाटा से तैयार की गई है, जिससे ड्राइविंग के दौरान आगे के रास्ते को समझना आसान हो सकेगा।

Advertisement

रूट

बेहतर रूट जानकारी और आसान नेविगेशन

नए नेविगेशन सिस्टम में यूजर्स को अलग-अलग रास्तों के फायदे और नुकसान भी बताए जाएंगे। उदाहरण के लिए कोई रास्ता थोड़ा लंबा हो सकता है, लेकिन उसमें ट्रैफिक कम या टोल नहीं होगा। इसके अलावा, मंजिल के पास पहुंचने पर ऐप बिल्डिंग का एंट्रेंस, पार्किंग की जगह और आसपास की जानकारी भी दिखाएगा। गूगल का कहना है कि इन नए AI फीचर्स से शहरों को एक्सप्लोर करना और रोजाना की यात्रा करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

Advertisement