Page Loader
गूगल ने मुफ्त यूजर्स के लिए जेमिनी 2.5 प्रो मॉडल किया लॉन्च, कैसे करें इसका उपयोग? 
गूगल ने मुफ्त यूजर्स के लिए जेमिनी 2.5 प्रो मॉडल किया लॉन्च (तस्वीर: गूगल)

गूगल ने मुफ्त यूजर्स के लिए जेमिनी 2.5 प्रो मॉडल किया लॉन्च, कैसे करें इसका उपयोग? 

Mar 31, 2025
11:51 am

क्या है खबर?

गूगल ने हाल ही में अपना नवीनतम वॉयस मॉडल जेमिनी 2.5 प्रो मुफ्त यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। यह मॉडल तर्क और कोडिंग क्षमताओं में बेहतर प्रदर्शन करता है और ह्यूमैनिटी लास्ट एग्जाम जैसे बेंचमार्क में आगे है। इसमें 10 लाख टोकन की विशाल संदर्भ विंडो दी गई है, जिससे यह OpenAI और क्लाउड के अन्य मॉडलों से अधिक डाटा एक साथ प्रोसेस कर सकता है। इसे अभी जेमिनी वेबसाइट पर एक्सेस किया जा सकता है।

उपयोग

जेमिनी 2.5 प्रो का उपयोग कैसे करें?

जेमिनी 2.5 प्रो इस्तेमाल करने के लिए गूगल AI स्टूडियो या जेमिनी ऐप पर जाएं और इसे चुनें। यह जटिल समस्याओं को हल करने, कोड लिखने और टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो, वीडियो समझने में मदद करता है। इसकी 10 लाख टोकन की क्षमता इसे और ताकतवर बनाती है। जल्द ही यह वर्टेक्स AI पर भी मिलेगा। डेवलपर्स इससे वेबसाइट, ऐप और कोड बना सकते हैं। एडवांस्ड यूजर इसे मोबाइल और कंप्यूटर पर भी चला सकते हैं।

योजनाएं 

AI प्रतिस्पर्धा और भविष्य की योजनाएं 

AI तकनीक में OpenAI, गूगल और मेटा जैसी बड़ी कंपनियां लगातार उन्नत मॉडल लॉन्च कर रही हैं। चीन की डीपसीक ने भी अपने R1 और V3 मॉडल से प्रतिस्पर्धा को बढ़ाया है। अमेरिकी टेक कंपनियां इस प्रतिस्पर्धा में बढ़त बनाए रखने के लिए तेजी से नए मॉडल विकसित कर रही हैं। गूगल ने कहा है कि जेमिनी 2.5 प्रो को और उन्नत किया जाएगा, ताकि यह जटिल समस्याओं को अधिक प्रभावी ढंग से हल कर सके।