Page Loader
गूगल ने एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए लॉन्च किया नोटबुकLM ऐप 
गूगल ने एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए लॉन्च किया नोटबुकLM ऐप

गूगल ने एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए लॉन्च किया नोटबुकLM ऐप 

May 20, 2025
12:14 pm

क्या है खबर?

गूगल ने सोमवार को अपने AI आधारित नोटबुक ऐप नोटबुकLM को एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च गूगल I/O 2025 के एक दिन पहले हुआ है, जबकि कंपनी ने इसके रोलआउट की घोषणा अगले दिन करने वाली थी। अब तक यह सेवा सिर्फ डेस्कटॉप पर ही उपलब्ध थी। नोटबुकLM का उद्देश्य लोगों को जटिल जानकारी को बेहतर तरीके से समझने में मदद करना है। अब इसे चलते-फिरते भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

फीचर्स

AI फीचर्स और स्मार्ट उपयोग के विकल्प 

नोटबुकLM कई स्मार्ट सुविधाएं देता है, जैसे दस्तावेजों का सारांश बनाना और उनसे जुड़े सवालों के जवाब देना। इसमें 'ऑडियो ओवरव्यू' नामक एक AI पॉडकास्ट सुविधा है, जो यूजर द्वारा दिए गए स्रोतों पर आधारित जानकारी सुनने की सुविधा देती है। यह फीचर ऑफलाइन और बैकग्राउंड में भी चलता है। यूजर वेबसाइट, PDF या यूट्यूब वीडियो को शेयर आइकन से सीधे नोटबुकLM में स्रोत के रूप में जोड़ सकते हैं, जिससे जानकारी इकट्ठा करना आसान हो जाता है।

अन्य

नोटबुक मैनेजमेंट और थीम सपोर्ट 

नोटबुकLM ऐप में अब यूजर नई नोटबुक बना सकते हैं और पहले से मौजूद नोटबुक को भी देख सकते हैं। यूजर यह भी देख सकते हैं कि किस नोटबुक में कौन-कौन से स्रोत पहले से अपलोड किए गए हैं। ऐप में लाइट और डार्क मोड सपोर्ट है, जो डिवाइस की सिस्टम सेटिंग्स के अनुसार बदलता है। यह ऐप अब मोबाइल पर आसानी से चलाया जा सकता है। गूगल I/O के दौरान इसके और अपडेट्स भी साझा करेगी।