गूगल ने पेश किया एम्बेडिंग जेम्मा 2, डिवाइस पर ऐप्स को बना देगा स्मार्ट
गूगल ने हाल ही में अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल एम्बेडिंग जेम्मा 2 पेश किया है। यह उसके ओपन-सोर्स मॉडल का एक बड़ा अपग्रेड है, जो टेक्स्ट और ऑडियो जैसी चीजों को ऐसे नंबरों में बदल देता है, जिन्हें आपका डिवाइस फटाफट समझ सकता है।
74 करोड़ पैरामीटर्स के साथ जेम्मा 4 आर्किटेक्चर पर बना यह मॉडल आपके फोन या लैपटॉप पर सीधे ऐप्स को ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी क्लाउड की जरूरत नहीं पड़ती।
कई तरह के डाटा संभालने में सक्षम
आप एम्बेडिंग जेम्मा 2 को अपनी जरूरत के हिसाब से छोटे या बड़े कामों के लिए 27 से 74 करोड़ पैरामीटर्स तक कॉन्फिगर कर सकते हैं। इसलिए यह प्रोग्रामिंग में मदद करने से लेकर एक साथ कई तरह के डाटा को संभालने तक कई कामों के लिए इस्तेमाल हो सकता है।यह माट्र्योश्का रिप्रेजेंटेशन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल करता है, जिससे डाटा स्टोर करने के लिए कम जगह चाहिए होती है और मूल गुणवत्ता भी ज्यादातर बरकरार रहती है।
साथ ही यह सीधे आपके डिवाइस पर चलता है और अपाचे 2.0 लाइसेंस के तहत ओपन-सोर्स है। इसी वजह से प्राइवेसी पर फोकस करने वाली ऐप्स के लिए यह बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचई ने इस मॉडल के बारे में कहा, "एम्बेडिंग जेम्मा 2 एक नया ओपन मल्टीमॉडल मॉडल है, जो ऑन-डिवाइस दक्षता के लिए एक नया पैमाना तय करेगा।"