Page Loader
I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां
गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट

I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां

May 20, 2025
11:15 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने आज अपने I/O 2025 कॉन्फ्रेंस में अपने नए AI असिस्टेंट सिस्टम 'प्रोजेक्ट एस्ट्रा' का डेमो दिखाया। यह फीचर अब जेमिनी में जोड़ा जा रहा है, जिससे यूजर जेमिनी लाइव के जरिए चीजों को पहचान सकते हैं। डेमो में एक यूजर ने गलती से कचरे वाली गाड़ी को कन्वर्टिबल बताया, जिसे जेमिनी ने तुरंत सही किया। CEO सुंदर पिचई ने कहा, "जेमिनी आपको बताने में माहिर है कि आप कब गलत हैं।"

उपलब्धता

एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए शुरू हुआ अपडेट 

जेमिनी का यह नया फीचर अब एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अब लोग अपने कैमरे से जेमिनी लाइव की मदद से आसपास की चीजों की पहचान कर सकेंगे और अगर वे कुछ गलत बताएंगे, तो AI उन्हें तुरंत सही जानकारी देगा। इस नई तकनीक से रियल टाइम में बातचीत और जानकारी दोनों आसान हो जाती है। गूगल ने बताया कि यह अपडेट सभी के लिए आज से शुरू हो गया है और इसे लगातार बेहतर बनाया जाएगा।

फायदा

कमजोर दृष्टि वालों के लिए बन सकता है सहारा 

गूगल ने प्रोजेक्ट मारिनेर नाम से एक और नई तकनीक भी पेश की है, जो एजेंट टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिनकी दृष्टि कमजोर है या पूरी तरह से देख नहीं सकते। गूगल का कहना है कि कई दृष्टिबाधित लोगों ने इसे लेकर उत्साह जताया है और इसे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों में उपयोगी बताया है। ऐसे फीचर्स भविष्य में AI को और ज्यादा इंसानों के करीब ला सकते हैं।