LOADING...
गूगल ने पेश किया नया फीचर, जीमेल यूजर्स अब बदल सकेंगे अपना ईमेल
जीमेल यूजर्स अब बदल सकेंगे अपना ईमेल

गूगल ने पेश किया नया फीचर, जीमेल यूजर्स अब बदल सकेंगे अपना ईमेल

Apr 01, 2026
09:20 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पेश करती रहती है। इसी कड़ी में कंपनी ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिससे अब जीमेल यूजर्स अपना ईमेल बदल सकेंगे। यानी अब "@gmail.com" से पहले वाला हिस्सा भी अपडेट किया जा सकता है। यह फीचर यूजर्स को अपनी डिजिटल पहचान को आसान और बेहतर तरीके से मैनेज करने का नया विकल्प देता है।

फीचर

क्या है नया फीचर?

इस नए फीचर के तहत जीमेल यूजर्स अब बिना नया अकाउंट बनाए अपना जीमेल यूजरनेम बदल सकते हैं। पहले ऐसा करने के लिए नया अकाउंट बनाना पड़ता था, जिससे डाटा ट्रांसफर करना मुश्किल होता था। अब यह बदलाव सीधे मौजूदा अकाउंट में किया जा सकता है और पुराने यूजरनेम पर आने वाले ईमेल भी मिलते रहेंगे। खास बात यह है कि नया यूजरनेम जीमेल के साथ-साथ गूगल फोटोज और गूगल ड्राइव जैसी सभी जुड़ी सेवाओं पर भी लागू हो जाएगा।

तरीका

कैसे करें यूजरनेम में बदलाव?

जीमेल का यूजरनेम बदलने के लिए यूजर्स को अपने गूगल अकाउंट की सेटिंग में जाना होगा। वहां पर्सनल इन्फॉर्मेशन सेक्शन में ईमेल या यूजरनेम का विकल्प मिलेगा। अगर यह फीचर आपके अकाउंट में उपलब्ध है, तो आप अपनी पसंद का नया यूजरनेम चुन सकते हैं। नाम उपलब्ध होने पर कन्फर्म करते ही यह नया यूजरनेम आपकी सभी गूगल सेवाओं के लिए लॉगिन ID बन जाएगा और तुरंत काम करने लगेगा।

Advertisement

उपलब्धता

उपलब्धता और अन्य जानकारी

यह फीचर फिलहाल अमेरिका के यूजर्स के लिए शुरू किया गया है और अभी सभी देशों में उपलब्ध नहीं है। भारत सहित अन्य जगहों पर यूजर्स को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने इसके ग्लोबल रोलआउट की तारीख साफ नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे धीरे-धीरे सभी के लिए शुरू किया जाएगा। इस फीचर से अकाउंट मैनेजमेंट आसान होगा और कई अकाउंट बनाने की जरूरत कम हो सकती है।

Advertisement