LOADING...
गूगल ने I/O 2026 की तारीखों का किया ऐलान, 19-20 मई को होगा आयोजित
गूगल ने I/O 2026 की तारीखों का किया ऐलान

गूगल ने I/O 2026 की तारीखों का किया ऐलान, 19-20 मई को होगा आयोजित

Feb 18, 2026
09:19 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने अगले इनपुट आउटपुट इवेंट की तारीखों की घोषणा कर दी है। गूगल I/O 2026 का आयोजन 19 और 20 मई को किया जाएगा। कंपनी कीनोट और कई अहम सेशन ऑनलाइन फ्री में स्ट्रीम करेगी। ओपनिंग कीनोट में आमतौर पर बड़े ऐलान किए जाते हैं। यह इवेंट भले ही डेवलपर्स के लिए हो, लेकिन यहां घोषित बदलावों का असर दुनियाभर के लाखों यूजर्स पर पड़ता है।

एंड्रॉयड

एंड्रॉयड और AI पर रहेगी खास नजर

हर साल की तरह इस बार भी एंड्रॉयड से जुड़े बड़े अपडेट की उम्मीद की जा रही है। नए फीचर्स और सिस्टम सुधार की जानकारी इसी मंच से मिलती है। इसके साथ ही, गूगल अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोजेक्ट जेमिनी को लेकर भी नई घोषणाएं कर सकती है। कंपनी के AI टूल्स में क्या बदलाव होंगे और वह यूजर्स के अनुभव को कैसे बेहतर बनाएंगे, इस पर सभी की नजर रहेगी।

तारीखें

पजल के जरिए सामने आई तारीखें

गूगल ने हर बार की तरह इस बार भी I/O की तारीखें एक ऑनलाइन पजल के जरिए बताईं। वेबसाइट पर मौजूद इंटरैक्टिव गेम और डिजिटल चैलेंज को पूरा करने के बाद तारीखों का खुलासा हुआ। इस साल की पजल में अलग-अलग 'बिल्ड्स' और क्रिएटिव लेवल शामिल थे, जिनमें जेमिनी का इस्तेमाल किया गया। यूजर्स को कई मजेदार मिनी-गेम खेलकर सही संकेत जुटाने थे, जिसके बाद कॉन्फ्रेंस की आधिकारिक तारीख सबके सामने आई।

Advertisement

मिनी-गेम

जेमिनी से चलने वाले मजेदार मिनी-गेम

पजल में कई मिनी-गेम भी शामिल थे, जैसे मिनी-गोल्फ, नॉनोग्राम, वर्ड व्हील और सुपर सोनिकबॉट। इनमें जेमिनी 3 का उपयोग गेम डिजाइन और लेवल बनाने के लिए किया गया। एक गेम में आवाज से कैरेक्टर की ऊंचाई कंट्रोल होती है, जबकि दूसरे में लॉजिक से ग्रिड भरना होता है। इन सभी गेम्स के जरिए गूगल ने दिखाया कि AI तकनीक मनोरंजन और क्रिएटिव कामों में कैसे इस्तेमाल हो सकती है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement