गूगल ने पेश किए सस्ते AI चिप, एनवीडिया को मिलेगी कड़ी टक्कर
गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हार्डवेयर की दुनिया में एनवीडिया की बादशाहत को टक्कर देने के लिए अपने खुद के AI चिप्स टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट (TPU) 8tx और TPU 8i मैक्स उतारे हैं।
AMD के साथ बने TPU 8tx की जबरदस्त मांग को देखते हुए इसे तय समय से पहले ही पेश किया जा रहा है, वहीं 8i मैक्स काे खासकर भारी AI कामों को आसानी से संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह भी बताया जा रहा है कि TPU 8tx को संवेदनशील सेक्टर्स में और ज्यादा सुरक्षा देने के इरादे से बनाया गया है।
GPU के मुकाबले 30 फीसदी सस्ते हैं TPU
बाजार के विश्लेषकों ने बताया है कि गूगल के TPU, एनवीडिया के ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) से करीब 30 फीसदी सस्ते पड़ते हैं। इसी वजह से ऐपल और मेटा जैसी बड़ी कंपनियां इनमें काफी दिलचस्पी दिखा रही हैं।
विश्लेषकों का अनुमान है कि इस साल इन TPU की बिक्री 12 अरब डॉलर (करीब 1,100 अरब रुपये) से बढ़कर 2028 तक 135 अरब डॉलर (करीब 12,000 अरब रुपये) से ज्यादा हो सकती है। हालांकि, गूगल के सामने अभी भी सप्लाई चेन और स्टार्टअप्स से मिलने वाली कड़ी टक्कर जैसी कुछ चुनौतियां हैं।