गूगल ने भारत में लॉन्च की AI स्टोरीटेलिंग ऐप ड्रीमबींस
गूगल ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक पर चलने वाली स्टोरीटेलिंग ऐप ड्रीमबींस को भारत में लॉन्च किया है। अमेरिका के बाहर भारत पहला ऐसा देश है, जहां यह ऐप उपलब्ध होगा।
एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध यह ऐप आपकी डिजिटल लाइफ, जैसे कैलेंडर के इवेंट्स और जीमेल के अहम मैसेजेस को व्यक्तिगत दृश्य कहानियों का रूप दे सकता है। यह ऐप हिंदी, तमिल और अंग्रेजी जैसी 14 भाषाओं को सपोर्ट करती है।
अब तक 55,000 बार हुआ डाउनलोड
भारत में करोड़ों इंटरनेट यूजर्स होने के कारण गूगल को यहां इस ऐप की अपार संभावनाएं दिख रही हैं। यूजर यह तय कर सकते हैं कि ऐप किस डाटा का इस्तेमाल करेगा और अपनी प्राइवेसी के लिए वे किसी भी समय अपनी जानकारी हटा सकते हैं।
अभी तक ऐप में एक बार में एक ही भाषा में कहानी बनती है, जो भारत जैसे कई भाषाओं वाले देश में थोड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है।
इस साल जून में अमेरिका में लॉन्च होने के बाद से ड्रीमबींस को लगभग 55,000 बार डाउनलोड किया गया है, लेकिन वहां इस ऐप में लोगों की रुचि थोड़ी कम हुई है। गूगल को उम्मीद है कि भारत का जोश इसे एक नई रफ्तार देगा।