क्यों गूगल ने रोका अपना ओपन-सोर्स बग बाउंटी कार्यक्रम?
गूगल ने अपने ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर बग बाउंटी प्रोग्राम को कुछ समय के लिए रोक दिया है। इसकी वजह है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई स्पैम रिपोर्ट लगातार बढ़ती जा रही थीं।
कंपनी रिपोर्ट भेजने के तरीके को फिर से तैयार करने के लिए समय ले रही है। इस बदलाव के बारे में आधिकारिक जानकारी 2027 की पहली तिमाही में मिलेगी।
अगर, आपने 1 अक्टूबर से पहले कोई सही वल्नरेबिलिटी रिपोर्ट भेजी थी, तो उन पर अभी भी काम चल रहा है।
सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतों की कर सकते हैं रिपोर्ट
आप इसी प्रोग्राम के तहत अभी भी सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतों की रिपोर्ट कर सकते हैं। गूगल ने सुरक्षा शोधकर्ताओं को फिलहाल अपने दूसरे इनाम कार्यक्रमों को देखने की सलाह दी है।
गूगल क्लाउड के डाटाबेस से जुड़ी कुछ प्रोडक्ट वल्नरेबिलिटी रिपोर्ट, जिनका सीधा असर क्लाउड प्रोडक्ट्स पर पड़ता है, उन्हें अलग से गूगल क्लाउड VRP के जरिए अभी भी स्वीकार किया जा सकता है।
यह फैसला ऐसे समय आया है, जब इंटेल ने भी हाल ही में अपना बग बाउंटी प्रोग्राम रोका था, जबकि लिनक्स के मेंटेनर्स ने भी फर्जी CVE रिपोर्ट से परेशान होने की बात कही थी।