Loading...
गूगल ने लॉ फर्मों और वकीलों के लिए जेमिनी AI प्लेटफॉर्म का किया विस्तार
जेमिनी एंटरप्राइज से अब लॉ फर्मों और वकीलों को सहायता मिलेगी

गूगल ने लॉ फर्मों और वकीलों के लिए जेमिनी AI प्लेटफॉर्म का किया विस्तार

Aug 25, 2026
08:15 pm

क्या है खबर?

गूगल ने वकीलों और लॉ फर्मों के लिए नए टूल्स के साथ अपने जेमिनी एंटरप्राइज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म का विस्तार किया। इससे कानूनी क्षेत्र में AI की मांग को पूरा करने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनियों के बीच होड़ और तेज हो गई है। कंपनी ने कहा कि 'जेमिनी एंटरप्राइज फोर लीगल' लॉ फर्मों को AI का इस्तेमाल करके रोजमर्रा के और जटिल कामों को मैनेज करने में मदद करेगा, ताकि वकील ज्यादा अहम सेवाओं पर ध्यान दे सकें।

निगरानी 

टूल्स को नहीं पड़ेगी निगरानी की जरूरत

जेमिनी एंटरप्राइज के नए प्लग-इन में लीगल साॅफ्टवेयर और डाटा प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेशन और AI एजेंट्स का एक सेट शामिल है।

गूगल का कहना है कि ये एजेंट्स इंसानों की ज्यादा देखरेख के बिना खास कानूनी और प्रशासनिक काम संभाल सकते हैं।

अक्टूबर में बिजनेस ग्राहकों के लिए जेमिनी एंटरप्राइज लॉन्च किया गया, ताकि अपनी AI सेवाओं के जरिए ज्यादा कॉर्पोरेट ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके। गूगल क्लाउड इसका सबसे तेजी से बढ़ने वाला बिजनेस बन गया है।

प्रतिस्पर्धा 

कानून के क्षेत्र में तेज हो रही होड़ 

कानूनी मामलों के अलावा, गूगल ने कहा कि वह फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर के लिए इंडस्ट्री-स्पेसिफिक टूल्स पेश कर रही है और बाद में इंडस्ट्री के हिसाब से दूसरी सर्विस भी लॉन्च करेगी।

हाल में एंथ्रोपिक जैसी प्रतिस्पर्धी AI कंपनियों ने भी कानूनी क्षेत्र समेत अपनी एंटरप्राइज सेवाओं का विस्तार किया है।

डेलॉइट की कानूनी उद्योग में AI के इस्तेमाल पर 2026 की एक रिपोर्ट से पता चला है कि लॉ फर्म्स इस टेक्नोलॉजी में भारी निवेश कर रही हैं।

ADVERTISEMENT