गूगल डीपमाइंड बिना डिग्री दे रही 10 करोड़ रुपये तक के वेतन वाली नौकरी
गूगल डीपमाइंड की पोलारिस टीम एक इंजीनियरिंग नौकरी के लिए भर्ती कर रही है, जिसमें 5.5 लाख से 11 लाख रुपये (करीब 5-10 करोड़ रुपये) तक का अच्छा-खासा वेतन मिलेगा।
इस पद के लिए कॉलेज की डिग्री जरूरी नहीं है, बल्कि कंपनी ऐसे लोगों को ढूंढ रही है, जो तकनीकी दिक्कतें सुलझाने में माहिर हों, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोडिंग एजेंट्स को जांचने के लिए टूल बनाने में। इस पोस्ट के बाद ऑनलाइन यह बहस छिड़ गई है कि क्या AI के युग में डिग्री से ज्यादा समस्या हल करने का हुनर मायने रखेगा?
नौकरी के तरीके पर शुरू हुई नई बहस
गूगल डीपमाइंड के इस जॉब ऑफर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नई बहस छेड़ दी। गूगल के इंजीनियर तमाय बेसीरोग्लू ने भी इस खबर को दोबारा शेयर किया।
कुछ लोग प्रतिभा और वास्तविक दुनिया के अनुभव के आधार पर लोगों को नौकरी देने के इस तरीके को पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ दूसरे यह सोच रहे हैं कि टेक कंपनियों में पढ़ाई-लिखाई का अब क्या भविष्य होगा?
यह घटना इस बड़ी बहस को दर्शाती है कि जब टेक कंपनियां खास तकनीकी काबिलियत वाले लोग चाहती हैं तो औपचारिक शिक्षा का कितना महत्व रह जाएगा।