गूगल ने यूरोपीय संघ के डाटा शेयरिंग आदेश को दी चुनौती दी
गूगल यूरोपीय संघ (EU) के एक नए नियम के खिलाफ खड़ा हो गया है। इस नियम के तहत टेक दिग्गज को अपना सर्च डाटा दूसरे सर्च इंजनों के साथ बांटना होगा और प्रतिस्पर्धी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेवाओं को भी एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर जगह देनी होगी। कंपनी ने इस आदेश के खिलाफ अपील दायर की है।
कंपनी का कहना है कि डिजिटल मार्केट्स एक्ट (DMA) का हिस्सा यह आदेश यूजर्स की निजता को लेकर बड़े सवाल खड़े करता है, जिसका मकसद प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है।
एंड्रॉयड और डाटा के लिए समय सीमा तय
गूगल की टीम का कहना है कि अगर, सही सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए गए तो निजी सर्च हिस्ट्री को शेयर करने से यूजर्स की निजता और सुरक्षा पर खतरा आ सकता है।
उनका यह भी तर्क है कि एंड्रॉयड पहले से ही पर्याप्त खुला हुआ है और इसमें और बदलाव थोपने से तो नुकसान ही हो सकता है। इसके बावजूद EU अपने रुख पर कायम है और उसने समय सीमा तय कर दी है। जुलाई, 2027 तक एंड्रॉयड को सभी के लिए खोलना होगा और जनवरी, 2027 तक डाटा शेयरिंग शुरू करनी होगी।